Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Indian Railways: क्या रेल्वे खत्म करने जा रही है RAC टिकट की सुविधा? जाने यात्रियों को मिल सकती है राहत या बढ़ेगी परेशानी डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Indian Railways: क्या रेल्वे खत्म करने जा रही है RAC टिकट की सुविधा? जाने यात्रियों को मिल सकती है राहत या बढ़ेगी परेशानी डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च

दिल्ली में आग का तांडव, 14 घंटे के भीतर 12 लोगों की जलकर मौत, 4 घायल

पेंट फैक्टरी की आग में जलकर 11 लोगों की मौत

नई दिल्ली

दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब वहां स्थित एक पेंट फैक्ट्री में धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री की बिल्डिंग के साथ आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग की सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशन से फायर की कुल 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गईं।

घंटो मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक 11 लोगों की इसमें झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। फायर अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट (टेंडर) को गुरुवार शाम 5:26 पर हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत हादसे वाली जगह के आसपास के सभी फायर स्टेशनों से एक-एक कर 110 फायरकर्मियों के साथ 22 फायर की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

पेंट फैक्ट्री में लगी आग

फायर अधिकारी ने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए और भी गाड़ियों को बाद में आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर और पुलिस की टीम ने आखिरकार आग पर काबू पा लिया, लेकिन दुख ये है कि इस आग में फैक्ट्री में काम कर रहे 11 लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर और एक मामूली रूप से जख्मी हुआ है। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

वहीं शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अलीपुर के नेहरू एनक्लेव स्थित पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी, जो सोनीपत के अखिल जैन द्वारा चलाई जा रही थी। इसमें धमाके के साथ आग लग गई। आग की सूचना पर तुरंत ही अलीपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि आग आसपास की बिल्डिंगों में भी फैल चुकी है, जिसकी चपेट में फैक्ट्री के साथ लगी नशा मुक्ति केंद्र की बिल्डिंग भी आ गई है और उसमें चार-पांच लोग फंसे हुए हैं।

कॉन्स्टेबल ने लोगों को निकाला सुरक्षित

डीसीपी ने बताया कि इस पर तुरंत ही कॉन्स्टेबल कर्मवीर अपनी जान की परवाह न करते हुए बिल्डिंग की छत पर पहुंचे और वहां से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान वे भी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। वहीं आग की चपेट में आने से पास की एक बिल्डिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जीटीबी अस्पताल भेजा गया। डीसीपी ने आगे बताया कि इस घटना में फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला समेत कुल 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और आग के कारणों का पता लगाने के साथ पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीएम केजरीवाल ने जाहिर की संवेदना

वहीं इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के खिलाफ संवेदना जाहिर की है। वहीं दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सदन नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी भी हादसे वाली जगह का जायजा लेंगे और घायलों से अस्पताल में मुलाकात करेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इसके अलावा शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब शाहदरा जिले के राम नगर लोहा मंडी स्थित एक 4 मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर में आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को मिली। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फायर डिपार्टमेंट के 15 कर्मचारियों के साथ 3 फायर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिनकी पहचान 60 वर्षीय बुद्रुक महतो के रूप में हुई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version