Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज

कोहरे का कहर! 7 फ्लाइट्स कैंसिल, 184 देरी से और दिल्ली-NCR की सड़कों पर लंबा जाम

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सुबह 7:35 बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।”

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे (Dense Fog) ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे की वजह से ट्रेन और गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। उड़ान सेवाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। अब तक 7 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है और 184 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें भी लेट हो चुकी हैं और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

  • 7 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
  • 184 उड़ानें देर से उड़ान भर रही हैं।
  • 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

दिल्ली-NCR में कोहरा इतना घना है कि सड़क पर गाड़ियां धीमी गति से रेंगती नजर आ रही हैं। विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली आने वाली ट्रेनें कितनी देरी से चल रही हैं:

  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति: 3 घंटे 25 मिनट
  • 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस: 3 घंटे 8 मिनट
  • 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस: 3 घंटे 50 मिनट
  • 12275 नई दिल्ली हमसफर: 3 घंटे 5 मिनट
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस: 5 घंटे 28 मिनट
  • 12553 वैशाली एक्सप्रेस: 3 घंटे 22 मिनट
  • 14205 अयोध्या एक्सप्रेस: 3 घंटे 19 मिनट
  • 14207 पद्मावत एक्सप्रेस: 2 घंटे 19 मिनट
  • 12919 मालवा एक्सप्रेस: 3 घंटे 8 मिनट
  • 12405 गोंडवाना एक्सप्रेस: 2 घंटे 39 मिनट
  • 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 3 घंटे 23 मिनट
  • 22181 जेबीपी निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 3 घंटे

एयरपोर्ट द्वारा यात्रियों को सलाह:

दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 7:30 बजे अपने अपडेट में यात्रियों को सलाह दी कि वे अपनी फ्लाइट से संबंधित जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें। एयरपोर्ट ने कहा, “दिल्ली में फ्लाइट्स का लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, लेकिन जो उड़ानें CAT III की तकनीक के अनुरूप नहीं हैं, वे प्रभावित हो सकती हैं। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।”

इंडिगो ने यात्रियों को क्या बताया:

बुधवार को ‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ के अनुसार, 100 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का संचालन करता है। ‘इंडिगो’ ने सुबह 8:18 बजे ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली में लो विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से कुछ उड़ानें देरी से चल सकती हैं। हम मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें :- बीजेपी की प्रतिष्ठा बचाने की अपील: कार्यकर्ताओं ने मनीष सिंह की उम्मीदवारी के खिलाफ विरोध…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version