Friday, 10 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आईसीएमएआई और डीटीयू की साझेदारी से शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत होगा संबंध Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जब चेहरे पर नींबू का रस लगाकर बैंक लूटने निकले दो शख्स, एक ऐसी डकैती जिसे आज भी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है वेल्लोर विद्रोह 1806: 1857 से 51 साल पहले अंग्रेजों की नींव हिला देने वाला विद्रोह, जिसे इतिहास ने लगभग भुला दिया BSNL का नया सैटेलाइट फोन: क्या है इसकी खासियत, कौन खरीद सकता है और क्यों जरूरी है सरकार की अनुमति? Sunil Gavaskar Birthday: अस्पताल में बच्चे की अदला-बदली से लेकर, बिना हेलमेट 10,000 टेस्ट रन बनाने तक का ऐतिहासिक सफर BBL in India: भारत में होगा Big Bash League का आगाज, ‘चेपॉक’ में भिड़ेंगी Perth Scorchers और Melbourne Renegades टेलीग्राम फिशिंग लिंक से परिवार के तीन सदस्य बने निशाना, डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने दिल्ली पुलिस से जांच मांगी आईसीएमएआई और डीटीयू की साझेदारी से शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत होगा संबंध Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका जब चेहरे पर नींबू का रस लगाकर बैंक लूटने निकले दो शख्स, एक ऐसी डकैती जिसे आज भी विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता है वेल्लोर विद्रोह 1806: 1857 से 51 साल पहले अंग्रेजों की नींव हिला देने वाला विद्रोह, जिसे इतिहास ने लगभग भुला दिया BSNL का नया सैटेलाइट फोन: क्या है इसकी खासियत, कौन खरीद सकता है और क्यों जरूरी है सरकार की अनुमति? Sunil Gavaskar Birthday: अस्पताल में बच्चे की अदला-बदली से लेकर, बिना हेलमेट 10,000 टेस्ट रन बनाने तक का ऐतिहासिक सफर BBL in India: भारत में होगा Big Bash League का आगाज, ‘चेपॉक’ में भिड़ेंगी Perth Scorchers और Melbourne Renegades टेलीग्राम फिशिंग लिंक से परिवार के तीन सदस्य बने निशाना, डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने दिल्ली पुलिस से जांच मांगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी ने उत्तर पश्चिम सीट का लिया जायजा, उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. उदित राज की तैयारियों को देख जताई खुशी

डॉ. उदित राज को मिल रहा भारी जन समर्थन, सामूहिक प्रयासों के साथ साथ अपने प्रयासों से भी तेजी से जोड़ रहे युवाओं को अपने साथ

नई दिल्ली।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. उदित राज की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट की तैयारियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी ने मंगलवार को जायजा लिया। वह डॉ. उदित राज की तैयारियों को देखकर बहुत खुश हुए। बता दें कि डॉ. उदित राज को इस लोकसभा क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वह न केवल लोगों के बीच जाकर मिल रहे हैं, उनकी समस्या सुन रहे हैं, बल्कि दिन प्रतिदिन नए कार्यकर्ताओं और युवाओं को जोड़ भी रहे रहे हैं।

मंगलवार को डॉ. उदित राज ने जहां नरेला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। स्वतंत्र नगर नरेला, सन्नोट गांव, घोघा गांव, और अमर भवन सेक्टर- ए10 पहुंच कर जनता से रू-ब-रू हुए और हाथ को चुनने से उनके जीवन में आने वाले सुखद बदलाव से उन्हें परिचित कराया। वहीं पूर्व विधायक और किराड़ी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनसे चुनाव को लेकर गहनता से विचार विमर्श किया। नरेला विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए उन्होंने पूर्व विधायक श्री जसवंत राणा, डॉ. योगानंद शास्त्री, महेंद्र जैन, निर्मला खत्री, चौ. राज सिंह मान, रामबीर और लक्ष्मी नारायण का तहेदिल से धन्यवाद दिया।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार ने डॉ. उदित राज जी से मुलाकात के दौरान कहा कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं डॉ. उदित राज जी ने सुरेंद्र कुमार के स्वागत-सत्कार का धन्यवाद दिया। सुरेंद्र कुमार ने भी उत्तर पश्चिम सीट से कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए विश्वास दिलाया कि वह उनके साथ इन चुनावों में हमेशा खड़े मिलेंगे।

इससे पहले देवेंद्र यादव ने केंद्रीय कार्यालय पहुंच चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बता दें कि उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर डॉ. उदित राज ने एक तरफा मुकाबला बना दिया है। यहां पर उनका मुकाबला इस बार बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया से है। बीजेपी ने हंसराज हंस का टिकट काट कर योगेंद्र चंदोलिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, क्योंकि हंसराज हंस ने जीतने के बाद इस क्षेत्र में कभी भी दर्शन नहीं दिए। इसके चलते ही बीजेपी ने अब यह नया पासा फेंका है। लेकिन डॉ. उदित राज को जनता से बहुत प्यार मिल रहा है और भारी संख्या में उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version