Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया?

एशियाड में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट और हार्दिक, बीसीसीआई की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

नई दिल्ली।

चीन के हांगझोऊ में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला-पुरुष क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी। बीसीसीआई ने शीर्ष परिषद की बैठक में पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी को मंजूरी दी। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि इन खेलों में विश्व कप में शामिल होने वाले खिलाड़ी नहीं जाएंगे। ऐसे में यह बात साफ हो गई है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज चीन नहीं जाएंगे।

एशियाई खेलों की पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम में रोहित, कोहली और हार्दिक के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी नहीं चुने जाएंगे। इन खिलाड़ियों का विश्व कप में खेलना तय माना जा रहा है। जय शाह ने शुक्रवार को मुंबई में हुई 19वीं एपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि बीसीसीआई सितंबर 2023 में हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों टीमों को भेजेगा। हालांकि, आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के साथ एशियाई खेलों के शेड्यूल के टकराव को देखते हुए उन खिलाड़ियों का चयन नहीं होगा जो विश्व कप में खेलेंगे।

5 अक्तूबर को होगा विश्व कप का पहला मैच

एशियाई खेलों में क्रिकेट केवल दो बार खेला गया है। दोनों संस्करणों में भारतीय क्रिकेट टीम ने भाग नहीं लिया। भारत की मुख्य पुरुष टीम इसलिए भी टूर्नामेंट नहीं जा सकती, क्योंकि 5 अक्तूबर से वनडे विश्व कप का आयोजन होना है और एशियाई खेलों का समापन 8 अक्तूबर को होगा। विश्व कप का उद्घाटन मैच 5 अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

शिखर धवन हो सकते हैं कप्तान

एशियाई खेलों के लिए भारत की पुरुष टीम में वनडे विश्व कप के लिए चुने गए 18 क्रिकेटर शामिल नहीं होंगे। इससे पहले यह बताया गया था कि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शिखर धवन द्वारा किए जाने की संभावना है। धवन का विश्व कप टीम में चुना जाना मुश्किल है। रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे अन्य उभरते युवाओं को एशियाई खेलों में भारत के लिए पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। एशियाई खेलों में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

महिला टीम के साथ नहीं कोई समस्या

महिला टीम के लिए ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक पूरी ताकत वाली टीम अपने पहले एशियाई खेलों के लिए चीन की यात्रा करने के लिए तैयार है। भारतीय महिला टीम पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार उतरी थी और उसने रजत पदक हासिल किया था।

ये चार देश भी दिक्कत में

यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों को भी एशियाई खेलों के लिए अपनी टीम का चयन करते समय इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

एपेक्स काउंसिल बैठक के बाद बीसीसीआई की बड़ी घोषणाएं
एशियाई खेलों में बीसीसीआई पुरुष और महिला टीमों को भेजेगा। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों (रिटायर खिलाड़ियों सहित) के लिए विदेशी टी20 लीग में उनकी भागीदारी के संबंध में एक नीति तैयार करेगा। बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगे सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखेगा। टीमों को टॉस से पहले 4 सब्सीट्यूट खिलाड़ियों के साथ अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा। टीमें मैच के दौरान किसी भी समय इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में एक टीम केवल पारी के 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती थी। बीसीसीआई ने बल्ले और गेंद के बीच प्रतिस्पर्धा को संतुलित करने के लिए आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रति ओवर दो बाउंसर फेंकने की अनुमति दी है। बीसीसीआई देश में स्टेडियमों को अपग्रेड करेगा। इसके लिए दो चरणों में काम होंगे। पहले चरण में विश्व कप 2023 के मैदानों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में देश के अन्य मैदानों को अपग्रेड किया जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version