Wednesday, 07 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार Nobel Prize Chemistry 2026: हेनरी कागन और केंसो सोई को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल, जानें किस खोज ने बदली अणुओं की कहानी Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: CJI ने कहा- ‘एक अच्छी फिल्म बनाकर लोगों को फिर एंटरटेन करो’, एक्टर बोले- ‘16 सावन झेल के…’ फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन, 1,800 स्कूलों में लगे ताले! आंसू गैस और पुलिस कार्रवाई के बीच 2.5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर CBSE Date Sheet 2027: क्या आपको भी है कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट का इंतजार? जानें कब जारी हो सकता है टाइमटेबल और क्या है लेटेस्ट अपडेट ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: बेंगलुरु में Zomato मैनेजर पर केस, भाषा विवाद ने फिर खड़े किए सवाल RBI Repo Rate: महंगाई के दबाव के बीच रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, जानें EMI से लेकर GDP पर क्या होगा इसका असर कम टीडीएस भारत के वीडीए अनुपालन ढांचे को कैसे मजबूत कर सकता है Nobel Prize 2026 Physics: बर्फ में छिपे ‘भूत कणों’ को पकड़ने वाले वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

एशियन खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

भारत की ईशा ने जीता सिल्वर मेडल

नई दिल्ली।

एशियाई खेलों में शुक्रवार को 17 वर्षीय पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 8वां स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि उनकी हमवतन ईशा ने सिल्वर मेडल जीता। इसी के साथ पलक ने इन खेलों में अपना चौथा पदक जीता।

पलक, जिन्होंने जकार्ता एशियाड के बाद ही शूटिंग शुरू की थी, ने 242.1 के नए एशियाई खेलों के रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड पर निशाना साधा और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। वहीं ईशा ने 239.7 के स्कोर के साथ सिल्वर जीता। यह एशियाई खेलों में उनका चौथा पदक था, इससे पहले उन्होंने दो टीम पदक (10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर, 25 मीटर पिस्टल में गोल्ड) और 25 मीटर पिस्टल में व्यक्तिगत सिल्वर जीता था।

इससे पहले, स्वप्निल कुसल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और अखिल श्योराण की पुरुष तिकड़ी ने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल पुरुषों की 3पी स्पर्धा में गोल्ड जीता था। 1769 अंकों के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया, जबकि चीन (1763) ने सिल्वर और कोरिया गणराज्य (1748) ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

इससे पहले, ईशा सिंह, पलक और दिव्या सुब्बाराजू की निशानेबाजी तिकड़ी ने निशानेबाजी में देश का अजेय अभियान जारी रखा और शुक्रवार को चल रहे एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल टीम फाइनल में सिल्वर हासिल किया। कुल 1731 अंकों के साथ, भारत गोल्ड से केवल पांच अंक पीछे रहते हुए सिल्वर हासिल करने में सफल रहा, जिसे चीन ने 1736 अंकों के साथ जीता। चीनी ताइपे ने 1723 अंकों के साथ ब्रॉन्ज हासिल किया।

इससे पहले गुरुवार को सरबजोत सिंह, शिव नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। मैच-अप में सरबजोत सिंह ने वापसी करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए पांचवें स्थान पर क्वालीफाई किया। अर्जुन सिंह चीमा ने 8वें स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। शिवा नरवाल 14वें स्थान पर रहकर व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे, लेकिन भारतीय टीम का संयुक्त स्कोर स्वर्ण के लिए चीन को एक अंक से मात देने के लिए पर्याप्त था। 1734 अंकों के साथ भारतीय टीम ने गोल्ड जीता, चीन 1733 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और वियतनाम ने 1730 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बता दें कि भारतीय निशानेबाज अब तक एशियाई खेलों में 6 गोल्ड सहित 17 मेडल जीत चुके हैं। वहीं पदक तालिका में भारत 30 पदकों के साथ अब चौथे स्थान पर आ गया है, जिसमें 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।