Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Indian Railways: क्या रेल्वे खत्म करने जा रही है RAC टिकट की सुविधा? जाने यात्रियों को मिल सकती है राहत या बढ़ेगी परेशानी डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Indian Railways: क्या रेल्वे खत्म करने जा रही है RAC टिकट की सुविधा? जाने यात्रियों को मिल सकती है राहत या बढ़ेगी परेशानी डॉ. के.ए. पॉल ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ स्वतंत्र जांच की मांग की ओटीटी पर रिलीज हुई ‘Avengers: Endgame Encore’, 4 मिनट का नया फुटेज और डॉ. डूम से जुड़ा खास सीन भी शामिल NZ vs IND 4th ODI: न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से हराया, वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च

‘अपूर्वा’ में स्टंट करते समय तारा सुतारिया ने बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया

नई दिल्ली।

तारा सुतारिया, डिज़्नी+हॉटस्टार पर 15 नवंबर से स्ट्रीम होने वाली सीरियस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ में अपने दमदार किरदार से अपने बारे में बनी धारणाओं को तोड़ देंगी।

तारा सुतारिया ने अपने किरदार के लिए चौबीसों घंटे मेहनत की है और सभी स्टंट खुद किए हैं। वह याद करती हैं, “जैसलमेर में शूटिंग के दौरान मैं नंगे पैर थी, मैं ट्रेन से कूद रही थी, गर्म रेत पर चल रही थी और अपने सभी स्टंट बिना बॉडी डबल के कर रही थी। मैं रुक-रुक कर झपकी लेती रहती थी क्योंकि हम दिन-रात शूटिंग कर रहे थे।”

वह आगे कहती हैं, “बहुत सारी नायक-केंद्रित फिल्में हैं लेकिन महिला-ओरिएंटेड फिल्में काफी कम हैं। मुझे ख़ुशी है कि इस फिल्म के लिए मुझे चुना गया। महिलाओं में एक जन्मजात शक्ति होती है जो विपरीत परिस्थितियों में सामने उभर कर आती है। किसी भी महिला की जिन्दगी में ऐसी स्थिति न आएं लेकिन एक अभिनेत्री के रूप में यह भूमिका मेरे लिए काफी स्पेशल है।”

अपूर्वा एक साधारण लड़की की कहानी है जो असाधारण परिस्थितियों का सामना करती है और जिंदा रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। भारत के सबसे खतरनाक जगह में से एक, चंबल में सेट यह फिल्म भारत के कुछ प्रमुख क्रिएटिव माइंड्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

यह फिल्म निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो मुराद खेतानी और स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित है। यह 15 नवंबर से केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version