Sunday, 04 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी

WPL 2026: पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

DY पाटिल स्टेडियम आज WPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले की मेज़बानी करेगा। पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस वुमन (MI-W) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन (RCB-W) से होगा। हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की दोस्ती में दिखेगी टक्कर।


आज रात, 9 जनवरी 2026 को, महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में शुरू हो रहा है। मैच शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा, और इससे पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी भी होगी।

कप्तानों की भिड़ंत

भारत की कप्तान हर्मनप्रीत और उप-कप्तान स्मृति की वर्ल्ड कप जीत के बाद की हग और सेलिब्रेशन आज भी फैंस के दिमाग में ताजा हैं, लेकिन क्लब क्रिकेट में, वे प्रतिद्वंद्वी हैं। हर्मनप्रीत की आक्रामक बल्लेबाज़ी और रणनीतिक कप्तानी MI-W को मजबूत बनाती है, जबकि स्मृति की धमाकेदार बल्लेबाज़ी RCB-W की रीढ़ हैं।

हेड-टू-हेड में, MI-W 4-3 से आगे है, लेकिन स्मृति को ऑफ़-स्पिनरों के खिलाफ चुनौती मिल सकती हैं। यहाँ MI-W की स्पिनर अमेलिया केयर और साइका इशाक इसका फायदा उठा सकती हैं।

मुंबई और बेंगलुरु के प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस वुमन (MI-W) प्लेइंग 11:

  1. हेली मैथ्यूज, 2. जी कमलिनी (विकेटकीपर), 3. नत स्किवर-ब्रंट, 4. हरमनप्रीत कौर ( कप्तान), 5. अमेलिया केर, 6. अमनजोत कौर, 7. सज्जीवन सजना,8. संस्कृति गुप्ता, 9.साइका इशाक, 10. शबनिम इस्माइल, 11.पूनम खेमनार / निकोला कैरी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वुमन (RCB-W) प्लेइंग 11:

1.स्मृति मंधाना (कप्तान), 2. जॉर्जिया वोल, 3. ग्रेस हैरिस, 4. नादिन डी क्लर्क,5. ऋचा घोष (विकेटकीपर), 6. पूजा वस्त्राकर 7. श्रेयंका पाटिल, 8. राधा यादव, 9. अरुंधति रेड्डी, 10. लॉरेन बेल, 11.लिंसी स्मिथ /दयालन हेमलता

(एलिसा पेरी की अनुपस्थिति में RCB नई गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी। स्मृति और ऋचा पर बड़ी जिम्मेदारी।)

उभरते सितारे जो बदलेंगे मैच का रुख

MI-W टीम स्थिरता का एक उदाहरण है। 17 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्स पिछले सीज़न RCB के खिलाफ मैच-विनर रही थीं और अब उन्होंने भारत T20I टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। हेली मैथ्यूज, नेट सिवर-ब्रंट और अमेलिया केर जैसे ऑलराउंडर टीम में गहराई जोड़ते हैं। केर ने हाल ही में T20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे किए और अपना पहला शतक भी लगाया।

दूसरी ओर, RCB-W नई ऊर्जा लेकर आई है। एलिस पेरी की अनुपस्थिति में जॉर्जिया वेयरहम और ग्रेस हैरिस शीर्ष क्रम को मजबूत करेंगी। ऋचा घोष, नादिन डी क्लर्क और श्रेयंका पाटिल (चोट से वापसी करते हुए) गेंदबाजी में ताकत ला सकती हैं। हालांकि, पूजा वस्त्राकर की फिटनेस एक चिंता का विषय बनी हुई है।

पिच, ओस और टॉस की भूमिका

डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां तेज गेंदबाजों को शुरूआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है। हाल के T20 मैचों में यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है, और शाम को ओस पड़ने की संभावना से गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मैच को रोमांचक बनाने वाली मैन प्लेयर्स में स्मृति मंधाना का मुंबई की ऑफ स्पिन का सामना करना, पूजा वस्त्राकर बनाम हेली मैथ्यूज, और युवा जी कमलिनी का RCB–W की तेज गेंदबाजी जोड़ी लॉरेन बेल और अरुंधती रेड्डी का मुकाबला करना शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्टस MI–W को पसंदीदा मानते हैं क्योंकि यह एक बैलेंसड टीम है, लेकिन RCB-W की नई गेंदबाजी इस मैच में चौंकाने वाला असर डाल सकती है।

यह मैच WPL 2026 की शुरुआत तो है ही, साथ ही हरमनप्रीत और स्मृति की दोस्ती मैदान पर टक्कर में बदलकर लीग को और रोमांचक बनाएगी। डीवाई पाटिल स्टेडियम में देखना दिलचस्प होगा कि आज शाम किसे मिलेगी WPL 2026 की पहली जीत।

यह भी पढ़े : JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा तारीखों में बदलाव, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version