Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

9 साल बाद परदे पर आएगी विशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’, शाहिद कपूर के साथ बदला कहानी का फोकस

विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। जानिए कैसे 9 साल में बदली इस फिल्म की कहानी, कास्ट।

नई दिल्ली: डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक बार फिर अभिनेता शाहिद कपूर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों के बाद यह जोड़ी अब अपनी अगली फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ के जरिए दर्शकों को एक नई और दमदार कहानी दिखाने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला पोस्टर और टीज़र रिलीज हो चुका है, साथ ही इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई है।

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी जैसे कई मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। टीज़र सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

9 साल पहले कुछ और थी ‘ओ’ रोमियो’ की कहानी

बहुत कम लोग जानते हैं कि ‘ओ’ रोमियो’ का मौजूदा रूप इसका शुरुआती प्लान नहीं था। विशाल भारद्वाज पिछले करीब 9 साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। शुरुआत में यह फिल्म अंडरवर्ल्ड क्वीन सपना दीदी की बायोपिक के तौर पर बनाई जा रही थी, जिसका नाम भी ‘सपना दीदी’ ही रखा गया था।

बाद में फिल्म का टाइटल बदलकर ‘फेम फेटेल’ कर दिया गया, लेकिन कहानी और कास्ट में भी समय के साथ कई बड़े बदलाव होते चले गए।

इरफान खान और दीपिका पादुकोण थे पहली पसंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण को सपना दीदी के किरदार के लिए चुना गया था, जबकि गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की भूमिका इरफान खान निभाने वाले थे। ‘पीकू’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जिससे इस बायोपिक को लेकर काफी उम्मीदें गई थीं।

हालांकि, साल 2018 में शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह प्रोजेक्ट रुक गया। उस दौरान इरफान खान गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और फिर 2020 में उनके निधन के बाद फिल्म को पूरी तरह रोक दिया गया।

कहानी का बदला नजरिया

अब विशाल भारद्वाज ‘ओ’ रोमियो’ को एक नए अंदाज़ में लेकर आए हैं। इस बार फिल्म की कहानी का फोकस सपना दीदी की जगह हुसैन उस्तरा के किरदार पर शिफ्ट कर दिया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी अफसा (सपना दीदी) के किरदार में दिखाई देंगी।

कब रिलीज होगी ‘ओ’ रोमियो’

शेक्सपियर की प्रसिद्ध पंक्तियों ‘ओ रोमियो, रोमियो’ से प्रेरित इस फिल्म में प्यार, धोखा और बदले की कहानी को गहराई से दिखाया गया है। दमदार डायलॉग्स और इंटेंस ड्रामा से भरपूर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की यह नई पेशकश लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version