Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

पुणे में होगा वैदिक विद्वानों का सम्मान समारोह, प्रदान होंगे भारतात्मा वेद पुरस्कार

वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालयों को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार राशि।

नई दिल्ली: आगामी 17 नवम्बर को पुणे में भारतात्मा वेद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जो स्वर्गीय अशोकजी सिंघल की पुण्यतिथि और उनके वैदिक योगदान की स्मृति को समर्पित रहेगा।

भारतात्मा वेद पुरस्कार स्व॰ श्री अशोकजी सिंघलजी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। स्व॰ श्री अशोकजी सिंघल श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख नेतृत्व कर्ता थे और विश्व हिन्दू परिषद् के संस्थापक सदस्य भी। श्री सिंघल विश्व हिन्दू परिषद् के बीस वर्षों से भी अधिक समय तक अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। श्री अशोकजी सिंघल प्राचीन भारतीय वैदिक ज्ञान परम्परा व गुरुकुल प्रणाली के अत्यन्त पक्षधर थे। श्री सिंघलजी की वेदों में अत्यन्त आस्था व श्रद्धा थी। साथ ही वे हमारे प्राचीन वैदिक ग्रन्थों के समर्पित अध्येता भी थे। उन्होनें अपने जीवनकाल में वैदिक ज्ञान व वैदिक अध्ययन परम्परा के संरक्षण व संवर्द्धन में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार स्वर्गीय श्री अशोकजी सिंघल की पुण्य स्मृति में विगत आठ वर्षों से प्रदान किए जा रहे हैं। पुरस्कारों की शृंखला में यह नवीं शृंखला है। भारतात्मा वेद पुरस्कार वैदिक क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला एक उच्च व प्रतिष्ठित पुरस्कार है। भारतात्मा पुरस्कार उत्कृष्ट वेदविद्यार्थी, आदर्श वेदाध्यापक और उत्तम वेदविद्यालय इन तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। जिसमें क्रमशः तीन लाख, पाँच लाख व सात लाख रु॰ की राशि , प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किए जायेंगे।

इन पुरस्कारों के अलावा एक वेदार्पित जीवन स्म्मान भी प्रदान किया जाता है। वेदार्पित जीवन सम्मान ऐसे वैदिक विद्वान को प्रदान किया जाता है, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है और जिन्होने अपने सम्पूर्ण जीवन में वैदिक जीवनचर्या की अनुपालना की हो तथआ वैदिक ज्ञान-सम्पदा की साधना-उपासना व अध्ययन-अध्यापन परम्परा में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया हो। इस सम्मान के अन्तर्गत पाँच लाख रु॰ की राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।

भारतात्मा पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कार्यक्रम के दौरान ही की जायेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version