Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

Valentine’s Day 2026: क्या धनुष-मृणाल की लव स्टोरी पहुंची शादी तक?

धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में वैलेंटाइन डे पर निजी समारोह की बात कही जा रही है, हालांकि दोनों की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब इन अफवाहों ने शादी तक का रुख कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्चित जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम दे सकती है।

मीडिया में सामने आ रही खबरों के अनुसार, धनुष और मृणाल इस साल 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर ऐसा होता है, तो यह शादी बेहद निजी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल होंगे।

रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई?

धनुष और मृणाल के बीच नजदीकियों की चर्चा पहली बार अगस्त 2025 में तेज हुई थी, जब दोनों मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर साथ नजर आए। इसके बाद धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में मृणाल की मौजूदगी ने इन अनुमान को और हवा दी।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच कनेक्शन की बातें सामने आई और मृणाल का धनुष की बहनों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना भी फैंस की नजर से नहीं बचा।

अंदरूनी सूत्रों का क्या कहना है?

न्यूज़18 से बातचीत में एक पता चला हैं कि धनुष और मृणाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार, “दोनों के बीच रिश्ता है, लेकिन फिलहाल वे इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते। वे मीडिया से दूरी बनाए रखना पसंद कर रहे हैं और अपने रिश्ते को आराम से आगे बढ़ा रहे हैं।”

हालांकि, मृणाल ठाकुर ने बीते साल इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कहा था कि धनुष उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

धनुष की निजी जिंदगी पर एक नजर

धनुष इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ शादीशुदा थे। दोनों की शादी करीब 18 साल तक चली और साल 2022 में उन्होंने अलग होने की घोषणा की। इस शादी से उनके दो बेटे हैं।

अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

फिलहाल धनुष और मृणाल ठाकुर की ओर से शादी या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि वैलेंटाइन डे पर वाकई शादी होगी या नहीं। लेकिन इतना जरूर है कि इस खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version