Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव में निकाली गई तीज माता की सवारी

राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ की तीज माता की आराधना

नई दिल्ली, 27 जुलाई, 2025

नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में परिसर में 30 जुलाई तक चलने वाले साप्ताहिक तीजोत्सव में रविवार को तीज माता की सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। तीज माता को पालकी में सुसज्जित कर चार कहारों द्वारा पांरपरिक रूप से परिसर में घुमाकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजु ओमप्रकाश ने बताया कि तीज सवारी में लगभग 51 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा के साथ तीज की सवारी की शोभा बढाई। सवारी की अगुवाई राजस्थानी लोककलाकारों ने मशक वादन, कच्छी घोड़ी आदि अपनी कला प्रदर्शन से की।

इसके उपरांत सैकड़ों महिला-पुरूषों ने अलग-अलग परिधानों में सवारी में सम्मिलित होकर मंगल गायन कर तीज माता की आराधना की। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों ने तीजोत्सव में लगे राजस्थानी व्यंजनों के साथ राजस्थानी हस्त-कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की खूब खरीदारी की।
संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रींकू मीना ने बताया कि तीज माता की सवारी निकालने के बाद राजस्थानी कला और संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या के आयोजन ने आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन पर्यटक स्वागत केंद्र द्वारा किया गया।

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री छत्रपाल यादव ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के विभिन्न अंचलों जैसे बीकानेर, टोंक, चुरू, जोधपुर, अजमेर, बारां, डीग और अलवर से आए लोककलाकारों ने मशक वादन, कच्छी घोड़ी, भोपा वादन एवं गायन, खड़ताल वादन और गायन, चरी नृत्य, चकरी नृत्य, चंग ढ़प नृत्य, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य तथा प्रसिद्ध मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तृति दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राजस्थान के प्रसिद्ध तीज महोत्सव के आयोजन की श्रंखला में रविवार को आई.एन.ए. स्थित दिल्ली हाट में भी राजस्थान पर्यटक विभाग द्वारा संगीतमयी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर हाउस में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 जुलाई तक साप्ताहिक तीजोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प उत्पादों के अतिरिक्त विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version