Tuesday, 13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया

माधुरी दिक्षित की नई फिल्म ‘मां बहन’ की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी रिलीज

नई दिल्ली: जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दिक्षित आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘मां बहन’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

इस टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म के टीजर में हमें अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और रवि किशन भी नजर आ रहे हैं।

अपनी अदाओं से 90 के दशक में सभी का दिल जीत लेने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दिक्षित के 59वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट जारी कर उनके तमाम चाहने वालों को एक ट्रीट दी गई है।

यह भी पढ़े: Petrol-Diesel Price : आम जनता की जेब को बड़ा झटका, पेट्रोल डीजल हुआ महंगा, जानें नई कीमतें…

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी मां बहन

माधुरी दिक्षित, तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा, रवि किशन और अरुणोदय सिंह द्वारा अभिनीत इस फिल्म को 4 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जायेगा।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर इस बात की घोषणा एक टीजर डालकर की। नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा – “धक-धक हो रहा है? तारीख नोट कर लो। देखिए मां बहन, 4 जून को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर”।

फिल्म में क्राइम और कॉमेडी का भरपूर तड़का इसे अन्य फिल्मों से अलग बना रहा है।

मां बहन के टीजर में क्या है खास

46 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत माधुरी दिक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा से होती है जो एक लाश को छुपाने की कोशिश कर रही हैं। तभी दरवाजे पर कोई अंजान शख्स दरवाजे की घंटी बजा देता है।

टीजर के बैकग्राउंड में माधुरी दिक्षित की पुरानी फिल्म बेटा (1992) का मशहूर रोमांटिक गाना “धक-धक करने लगा” भी दर्शकों को सुनाई देता है, जो इस टीजर को खास बना रहा है।

फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है जो इससे पहले तुम्हारी सुलु (2017) और जलसा (2022) जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। सुरेश त्रिवेणी मुख्य रूप से महिला केंद्रित फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस टीजर में भी उन्होंने इसकी झलक बखूबी दिखाई है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म मां बहन एक क्राइम-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी रेखा (माधुरी), जया (तृप्ति) और सुषमा (धारणा) के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। तीनों मां बहनों के जीवन में उथल-पुथल तब मच जाती है जब अचानक उनकी घर की रसोई में उन्हें एक शव मिलता है। फिल्म में तीनों उस शव को दुनिया की नजर से बचाकर ठिकाने लगाने के प्रयास करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़े: IPL 2026 : पंजाब और मुंबई के बचाव में आये हैडिन और शार्दुल, कहा टीम पर दबाव है, लेकिन…

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version