Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

MERI कॉलेज में फैकल्टी के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज़

फिल्म और वीडियो संचार में नवाचार लाने के लिए शिक्षकों को स्टूडियो तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2025

जनकपुरी स्थित मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमईआरआई) में आज से एक सप्ताहीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग (अटल) एकेडमी के सहयोग से किया गया है। एफडीपी का विषय है — ‘फिल्म और वीडियो कम्यूनिकेशन में नवाचारपरक स्टूडियो तकनीकें’, जिसका आयोजन एमईआरआई के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2025 तक चलेगा।

एफडीपी का उद्देश्य प्रतिभागियों को उन्नत स्टूडियो तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, ताकि वे सैद्धांतिक ज्ञान को समकालीन तकनीकी साधनों से जोड़कर छात्रों को उद्योग के अनुरूप तैयार कर सकें।

आज का उद्घाटन दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहले सत्र में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के यूएसएमसी के डीन प्रो. (डॉ.) दुर्गेश त्रिपाठी ने उद्घाटन भाषण दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्टूडियो तकनीकों जैसे एआर (Augmented Reality), वीआर (Virtual Reality) आदि ने मीडिया को जनसामान्य तक पहुँचाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाई है। एनिमेटेड फिल्म रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि तकनीक कैसे परंपरागत कथाओं को युवा पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रचनात्मकता और नवाचार के लिए शोध अत्यंत आवश्यक है, और आने वाले वर्षों में यह तकनीकें रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेंगी।

दूसरे सत्र का संचालन भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), जम्मू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दिलीप कुमार ने किया। उन्होंने वर्चुअल प्रोडक्शन के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया और बताया कि वॉल्यूमेट्रिक वीडियो आज के समय में किस प्रकार उपयोगी सिद्ध हो रहा है। डॉ. दिलीप ने प्रतिभागियों के लिए विषय को रोचक व सरल बनाने हेतु वीडियो क्लिप्स का भी प्रयोग किया। उन्होंने फिल्म निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को भी विस्तार से प्रस्तुत किया।

एफडीपी का स्वागत भाषण एमईआरआई कॉलेज के सलाहकार प्रो. (डॉ.) राकेश खुराना द्वारा दिया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिवादन किया। वहीं, प्रो. (डॉ.) दीपशिखा कालरा, डीन, एमईआरआई कॉलेज ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य वक्ताओं, सभी फैकल्टी सदस्यों, तकनीकी टीम और आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का आयोजन एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। इस एफडीपी में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे ज्ञान और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version