Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

SRH vs RR एलिमिनेटर : कौन पड़ेगा किसपर भारी, कौन होगा बाहर, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

IPL 2026 में बुधवार (27 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। हारने वाली टीम का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा।

IPL 2026 का रोमांच अब अपने पूरे चरम पर पहुंच चुका है। बुधवार (27 मई) को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में SRH और RR के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी, जहां उनका मुकाबला पहला क्वालीफायर हारने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ होगा।

कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस सीजन दोनों टीमों ने शानदार क्रिकेट खेला है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले अधिक संतुलित नजर आया है। एक तरफ जहां SRH ने अपने लीग मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 14 मुकाबलों में 9 जीत के साथ 18 अंक हासिल किए थे (जो कि RCB और GT के बराबर रहा), वहीं बात करें RR की, तो रियान पराग की कप्तानी में टीम ने अपने लीग के 14 मुकाबलों में 8 जीत के साथ 16 अंक प्राप्त किए और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी।  

SRH vs RR : आमना-सामना

बात करें दोनों टीमों के आमने-सामने प्रदर्शन की, तो यहां पर SRH की टीम RR से आगे नजर आती है। दोनों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं  जिसमें SRH ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं, वहीं RR को केवल 9 मुकाबलों में ही जीत प्राप्त हुई है।

खास बात यह है कि IPL 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों में भी SRH ने राजस्थान को दोनों मुकाबलों में हराया था, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा होगा। कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों टीमों की ताकत

बात करें दोनों ही टीमों की ताकत की, तो SRH की बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं, जो टिक गए तो मैच का रुख किसी भी समय बदल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में हर्षल पटेल और कप्तान कमिंस विपक्षी टीम के लिए रेड अलर्ट साबित हो सकते हैं।

दूसरी ओर RR की टीम युवा खिलाड़ियों पर काफी हद तक निर्भर नजर आ रही है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी किसी भी गेंदबाजी क्रम को नेस्तनाबूद करने की क्षमता रखते हैं। जबकि जोफ्रा आर्चर की वापसी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे रही है।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। यहां खेले गए पिछले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। कई बार 200 से ज्यादा रन बनने के बावजूद लक्ष्य का सफल पीछा किया गया है। मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान होता चला जाएगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

कोई रिजर्व डे नहीं

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान हल्के बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि पूरे मुकाबले के धुलने की आशंका कम बताई जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि एलिमिनेटर मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। यदि बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने के कारण सनराइजर्स हैदराबाद को अगले दौर में जगह मिल जाएगी।

दोनों तीमों की संभावित 11

SRH :- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल/प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

RR :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा।

ये भी पढ़ें :- FIFA WORLD CUP 2026 : ट्रंप की पाबंदी के बाद इरानी फुटबाल टीम की मदद को सामने आया मेक्सिको…

Home » SRH vs RR एलिमिनेटर : कौन पड़ेगा किसपर भारी, कौन होगा बाहर, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version