Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद एस. जोंधले को मिला ‘डॉ. आंबेडकर जन्मभूमि पुरस्कार’, सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान

महू में आयोजित समारोह में एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय सचिव को किया गया सम्मानित, बोले– बाबा साहब की सोच हमेशा बनी रहेगी प्रेरणा

नई दिल्ली, डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के महू में आयोजित एक भव्य समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के सामाजिक न्याय विभाग के राष्ट्रीय सचिव आनंद एस. जोंधले को ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जन्मभूमि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक न्याय की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन एनसीपी (एसपी) की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा किया गया, जहां श्री जोंधले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. आंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज में समानता व समरसता की स्थापना में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को अधिकार दिलाने और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए।

पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री जोंधले ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान मेरे सामाजिक कार्यों की स्वीकृति है और यह मुझे समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और भी गंभीरता से निभाने की प्रेरणा देगा। डॉ. आंबेडकर के विचार मेरी कार्ययात्रा के मूल प्रेरणा स्रोत रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सिद्धांत आज भी देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, और युवाओं को चाहिए कि वे बाबा साहब के विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version