Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की

सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा: कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान के युवाओं को उपेक्षित रखा, जनता बदलाव चाहती है: श्री आकाश आनंद, बसपा

स्कूलों में जहाँ बच्चों के साथ भेदभाव न हो, ऐसा है बाबा साहेब के सपनों का भारत: श्री आकाश आनंद

बहुजन समाज पार्टी केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि महापुरुषों का एक पवित्र आंदोलन: श्री अशोक सिद्धार्थ

बानसूर।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा सोमवार को सुबह 10 बजे अलवर से शुरू होकर से शुरू होकर तिजारा, आलिमपुर सांचोर होते हुए बानसूर पहुँची। हज़ारों की भीड़ में मौजूद समर्थकों ने आकाश आनंद का स्वागत किया। किशनगढ़ बास में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। मुंडावर में श्री आकाश आनंद ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पैदल मार्च किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, “स्कूलों में जहाँ बच्चों के साथ भेदभाव न हो, ऐसा है बाबा साहेब के सपनों का भारत। जहाँ माँ-बहनों के साथ अत्याचार न हो, जहाँ हर धर्म-जाति को बराबरी का अधिकार मिले, ऐसा है बाबा साहेब के सपनों का भारत। बीएसपी के साथ जुड़कर एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जाएगा।”

श्री आकाश आनंद ने कहा, ” राजस्थान की कांग्रेस सरकार, बहुजन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज विरोधी है। कांग्रेस की सरकार ने वादा किया था 3300 रुपये बेरोजगार युवाओं को देने का, सस्ते गैस और सिलिंडर देने का, लाखों युवाओं को रोजगार देने का, महिलाओं को मुफ्त शिक्षा देने का परन्तु कांग्रेस सरकार ये कुछ ना दे पाई, और सिर्फ दे पाई तो दुख और दर्द। उन्होंने कहा, ” पिछले 5 सालों में 1 लाख से ज़्यादा महिलाओं पर अत्याचार के केस दर्ज हुए हैं, जो सरकार हमारी बहन बेटियों को सुरक्षा ना दे पाए, उस सरकार के मुख्यमंत्री को गद्दी पर बैठने का हक नहीं है। राजस्थान और वो प्रदेश जहाँ मनुवादी सोच रखने वाली सरकारें चल रही हैं, वहाँ बहुजन समाज का शोषण हो रहा है।”

संकल्प यात्रा में शामिल पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जोशीले अंदाज में स्वागत-सम्मान किया। आकाश आनंद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिला- पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री आनंद ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया है। अब समय आ गया है कि राजस्थान की जनता इस निरंकुश सरकार को आगामी चुनाव में सबक सिखाये।”

बसपा नेता श्री अशोक सिद्धार्थ ने कहा, ” बहुजन समाज पार्टी केवल एक पार्टी नही, बल्कि महापुरुषों का एक पवित्र आंदोलन है जो इस देश में सदियों से सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक और वंचित समाज में जागरूकता पैदा करके इस देश का हुक्मरान बनाना चाहता है।” श्री अशोक सिद्धार्थ ने कहा, ” 108 बरस के लंबे अर्से बाद जब हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान मिला जब बाबासाहेब ने हम सबको बराबर का हक देने का काम किया। लेकिन आज़ादी के 75 वर्षों से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी देश में संवैधानिक सहूलियतो के बाद भी देश की सबसे पुरानी कहे जाने वाली पार्टी, कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज़्यादा धोखा बहुजन समाज और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के साथ किया है।” उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने कागजों में नीतियां बनाने का काम किया, ज़मीनी हकीकत बनाने का काम नहीं किया। आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी केंद्र सरकार में 15% SC समाज के लोगों को, 7.5% ST समाज के लोगों को 27% पिछड़े समाज के लोगों को रिज़र्वेशन देने का राजस्थान में नहीं हुआ है।”

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई. यात्रा प्रदेश के करीब 150 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम के साथ हुए भेदभाव और अत्याचार के ख़िलाफ़ बसपा के वरिष्ठ नेता जनता के बीच पहुँचे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version