Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला Chennai Open 2026: दिवाली के धुएं ने रोका महिला सिंगल्स फाइनल, AQI 1556 के दावे के बीच मैग्दा लिनेट ने जीता खिताब भारत में वीडीए की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में एसआरओ की क्या हो सकती है भूमिका? Samsung Galaxy S27 Series: नए Pro मॉडल के साथ आ सकती है फ्लैगशिप सीरीज, 200MP कैमरा और मैग्नेटिक चार्जिंग जैसे फीचर्स की चर्चा Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 तक पहुंचा; कई इलाकों में गंभीर स्थिति बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप; जानें पूरा मामला Chennai Open 2026: दिवाली के धुएं ने रोका महिला सिंगल्स फाइनल, AQI 1556 के दावे के बीच मैग्दा लिनेट ने जीता खिताब भारत में वीडीए की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने में एसआरओ की क्या हो सकती है भूमिका? Samsung Galaxy S27 Series: नए Pro मॉडल के साथ आ सकती है फ्लैगशिप सीरीज, 200MP कैमरा और मैग्नेटिक चार्जिंग जैसे फीचर्स की चर्चा Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI 483 तक पहुंचा; कई इलाकों में गंभीर स्थिति बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच Kayu Rituals ने पेश किया हर्बल फॉर्मूलेशन Lung Ayu IAF World Record: लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा भारतीय वायुसेना का IL-76MD, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड बिस्मिल्लाह खान के पैतृक मकान का हिस्सा गिराए जाने पर बढ़ा विवाद, अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा: कांग्रेस पर बरसे आकाश आनंद, कहा ‘राज्य में 108 रुपये लीटर पेट्रोल महँगाई पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र दर्शाता है’

नई दिल्ली।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के आव्हान पर धौलपुर से प्रारंभ हुई सर्वजन हिताय- सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा मंगलवार को सुबह 9 बजे बानसूर से शुरू होकर कोटपूतली, पाटन, नीमकाथाना शुरू होकर झुन्झुनू पहुँची। हज़ारों की भीड़ में मौजूद समर्थकों ने आकाश आनंद का स्वागत किया। आज की 239 किलोमीटर यात्रा में 1000 मोटरसायकिल और 500 कारों का काफ़िला था। 

खेतड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने कहा, “राजस्थान की कांग्रेस और भाजपा आई सरकारों ने आजतक खेतड़ी को ज़िला का दर्जा नहीं दिया  है जबकि खेतड़ी अपने समय में राजस्थान की दूसरी नम्बर की रियासत रही है।अगर आप बसपा को आगे आने वाले आम चुनाव में विजयी बनाकर जयपुर भेजेंगे तो बसपा यहाँ पर कॉपर इंडस्ट्री को दोबारा जीवित करने की कोशिश करेगी। राजस्थान की कांग्रेस सरकार आजतक पेट्रोल के दाम नहीं कम कर पाई है,आज यहाँ पेट्रोल 108 ₹ / लीटर बिक रहा है। कांग्रेस ने 2018 के मैनिफेस्टो में कहा था की वो महँगाई कम करने के लिए सख्त कदम उठाएगी, अब जब 4 साल बाद इलेक्शन सर पर हैं तो  इन्फ्लेशन रिलीफ कैम्प के नाम पर सिर्फ 1 कैम्प लगा देने से क्या महँगाई कम हो जाएगी?”

श्री डॉ. अशोक सिद्धार्थ, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय कॉर्डिनेटर, ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,”खेतड़ी के लोगों ने हमेशा जे बहुजन समाज पार्टी को मज़बूत करने का काम किया है, जिसका परिणाम ये निकला कि जहाँ पर हमेशा भाजपा या कांग्रेस के विधायक बनते थे, वहाँ बहुजन समाज पार्टी का 2013 में खेतड़ी वालों ने विधायक बनाया है। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उत्तरप्रदेश की तरह आदरणीय बहनजी की सरकार में खेतड़ी विधानसभा को अन्याय मुक्त बनाना चाहते हैं, अपराध और भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाना चाहते हैं, और खेतड़ी को विकास युक्त करना चाहते हैं तो बसपा का विधायक बनाना होगा।”

इस विशाल सभा में इंजी रामजी गौतम, राज्य सभा सांसद एवं केंद्रीय कॉर्डिनेटर, ने कहा, “राजस्थान के अंदर “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय संकल्प यात्रा ” निकालने का मतलब है प्रदेश में गुंडाराज खत्म करना,जंगलराज खत्म करना । भाईचारा वाली सरकार को स्थापित करना इस यात्रा का मकसद है।”

इस विशाल सभा में प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, सुमरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, पंकज मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, श्री हरि तेनगुरिया, सहित कई प्रमुख वरिष्ठ बसपा के नेता भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version