अभिनेता एजाज़ खान पर बलात्कार का मामला दर्ज, ‘हाउस अरेस्ट’ वेब शो विवाद के बीच बढ़ी मुश्किलें

महिला कलाकार ने लगाया यौन शोषण का आरोप, शादी और फिल्म में काम दिलाने का दिया था झांसा

मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में अभिनेता एजाज़ खान के खिलाफ एक 30 वर्षीय महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार, एजाज़ ने महिला को फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने और शादी का वादा कर उसके साथ कई स्थानों पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं – धारा 64, 64(2M), 69 और 74 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘हाउस अरेस्ट’ शो की शूटिंग के दौरान हुआ उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का भी दिया दबाव

महिला कलाकार का आरोप है कि जब वह ‘हाउस अरेस्ट’ वेब शो की शूटिंग के लिए एजाज़ खान से मिली, तो अभिनेता ने शादी का प्रस्ताव रखा और धर्म परिवर्तन करने की बात कही। पीड़िता के अनुसार, जब उसने इनकार किया, तब भी एजाज़ ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए

पहले से विवादों में घिरे हैं एजाज़, अश्लीलता फैलाने के आरोप में FIR

गौरतलब है कि एजाज़ खान पहले से ही ‘हाउस अरेस्ट’ शो को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। यह शो उल्लू ऐप पर प्रसारित हो रहा था, जिसे राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने अश्लील बताते हुए विरोध किया। इसके चलते एजाज़ खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ पहले ही एक FIR दर्ज की जा चुकी है, जिसके बाद प्लेटफॉर्म से शो के सभी एपिसोड हटा दिए गए

शो के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल, NCW ने भेजा समन

इस विवाद को और हवा तब मिली जब शो के कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इन क्लिप्स में एजाज़ खान को महिला प्रतिभागियों से कपड़े उतारने और पुरुष प्रतियोगियों के साथ अंतरंग सीन शूट करने के लिए कहते हुए देखा गया। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एजाज़ खान और विभु अग्रवाल को 9 मई को पेश होने का समन भेजा है।

ये भी पढ़ें :- छोटी बहन शिमन के जन्मदिन पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, कहा – “तू मेरी क्यूटी है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version