Friday, 18 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने काटा 76 किलो का केक पीएम मोदी के जन्मदिन पर पारुल सिंह ने परिवार के साथ जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर

भूमि घोटाले और दबंगई के आरोपों से घिरे प्रदीप यादव, भाकियू ‘असली’ ने मांगी जांच

संभल।
भारतीय किसान यूनियन ‘असली’ की मुरादाबाद इकाई ने पूर्व मंत्री व सपा से जुड़े रहे प्रदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने आरोपों की जांच की मांग करते हुए साफ कहा है कि अगर 10 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

यूनियन के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार उर्फ़ टीटू यादव ने ग्रामीणों के साथ गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रदीप यादव पर ग्राम समाज की जमीन कब्जाने, अवैध रेत खनन करने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने जैसे आरोप लगाए गए।

जमीन कब्जा और खनन का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि 1990 से 1995 के बीच प्रदीप यादव ने बाहरी लोगों को पट्टे पर दी गई जमीन वापस लेकर अपने परिवार के नाम करा ली। सैकड़ों बीघा ग्राम समाज की जमीन से अवैध रेत निकालकर बेचने और कब्जा जमाने का भी आरोप है।

सरकारी धन से निजी फायदा

यूनियन का आरोप है कि प्रदीप यादव ने पंचायत और गौशाला की धनराशि का इस्तेमाल निजी कोठी बनाने में किया। वहीं, शिक्षक पद पर रहते हुए बिना स्कूल गए वर्षों तक वेतन उठाने का भी आरोप लगाया गया।

धमकी और गाली-गलौज की शिकायत

ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप यादव विरोध करने वालों को धमकाते हैं और झूठे मुकदमों में फँसाते हैं। हाल ही में 12 सितंबर को पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद में प्रियंका यादव और उनके परिवार को गाली-गलौज करने का आरोप भी सामने आया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

भाकियू ‘असली’ ने चेतावनी दी है कि अगर 10 अक्टूबर तक जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version