Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

OTT पर धमाल: सितंबर के पहले हफ्ते आ रही हैं ढेर सारी फिल्में और सीरीज

OTT पर हफ्तेभर का मनोरंजन: हॉरर, क्राइम, ड्रामा और रोमांस सबकुछ मिलेगा

01 सितंबर 2025, नई दिल्ली

सितंबर का पहला हफ्ता मनोरंजन प्रेमियों के लिए खास होने वाला है। जहां सिनेमाघरों में ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी नई-नई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या देखने को मिलेगा—

‘वेडनेसडे सीजन 2’

लोकप्रिय हॉरर सीरीज ‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन अगस्त में शुरू हुआ था। अब इसका पार्ट-2 इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। 03 सितंबर से दर्शक इसके दो नए एपिसोड देख सकेंगे।

‘आंखों की गुस्ताखियां’

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जुलाई में सिनेमाघरों में आई थी। शनाया कपूर की यह डेब्यू फिल्म अब 05 सितंबर से जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

‘मालिक’

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर अभिनीत ‘मालिक’ एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो 11 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म 05 सितंबर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 का पहला वीकेंड वार: सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में, कौन होगा पहला बेघर?

‘इंस्पेक्टर झेंडे’

मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ की फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ भी दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार है। इसमें मनोज बाजपेयी पुलिस ऑफिसर मधुकर बापूराव झेंडे का किरदार निभा रहे हैं, जो फरार किलर (जिम सर्भ) को पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं। यह फिल्म 05 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

‘जूनियर’

साउथ की अपकमिंग फिल्म ‘जूनियर’ में कीर्ति रेड्डी, श्रीलीला और जेनेलिया देशमुख नजर आएंगी। यह फिल्म भी 05 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

हॉलीवुड कंटेंट भी दमदार

इस हफ्ते हॉलीवुड का मसाला भी भरपूर रहेगा। अमेरिकी वेब सीरीज ‘द पेपर’ 05 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। वहीं, मार्क रुफ्फालो की क्राइम-ड्रामा ‘टास्क’ 07 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी।

कुल मिलाकर कहा जाए तो सितंबर की शुरुआत में ओटीटी पर रोमांच, ड्रामा, क्राइम और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज दर्शकों के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े: ‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version