Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

OMG 2: सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिलने के बाद आएगा अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर, नहीं टली रिलीज डेट

नई दिल्ली।

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को फाइनली सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है और फिल्म में कोई कट भी नहीं लगा है। हालांकि 25 से अधिक बदलावों की सिफारिश की गई है। अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धर, गोविंद नामदेव और अरुण गोविल अहम भूमिका में हैं। ओएमजी 2 अपनी रिलीज तारीख 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की है। एक्टर ने फिल्म का जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें लिखा है- विश्वास रखने के लिए आभार।

ओएमजी 2 मंदिरों के शहर उज्जैन में रहने वाले भगवान शिव के कट्टर भक्त कांति शरण मुद्गल की कहानी है। मेकर्स ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म का एक मिनट 26 सेकंड का टीज़र जारी किया था, जिसमें ओएमजी 2 की दुनिया की झलक दिखाई गई थी और फिल्म के लीड स्टार्स का परिचय कराया गया था। जिसमें अक्षय भगवान शिव की भूमिका में दिखे और अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक भक्त की भूमिका में। हालांकि अब कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने सुझाव दिया है कि अक्षय कुमार को भगवान शिव न दिखाकर शिव का दूत दिखाया जाए।

कुछ दिन पहले फिल्म का एक दमदार ट्रैक भी रिलीज किया था. “हर हर महादेव” टाइटल वाले इस गाने में अक्षय कुमार अपने भगवान शिव अवतार में ‘तांडव’ करते नजर आए। गाना खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि ओएमजी 2 हाल ही में उस समय विवादों में घिर गई जब उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के एक पुजारी ने मंदिर में फिल्माए गए दृश्यों को हटाने की मांग की। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा, सेंसर बोर्ड ने फिल्म ओह माय गॉड 2 को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिए जाते हैं जिसमें एडल्ट कॉन्टेंट हों। हम मांग करते हैं कि कुछ दृश्य, जो महाकाल मंदिर में फिल्माए गए थे, हटा दिए जाएं, क्योंकि वे दर्शकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। इन तमाम विवादों के बीच आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि ट्रेलर को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिल्म 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version