Saturday, 15 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, वीरता पदक से लेकर सराहनीय सेवा पदक तक जाने पूरी सूची पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की Gallantry Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को मिलेगा सम्मान, वीरता पदक से लेकर सराहनीय सेवा पदक तक जाने पूरी सूची

बाढ़ और बारिश के बाद दिल्ली में नई आफत, अब तेजी से फैल रहा आई फ्लू और डेंगू

नई दिल्ली।

दिल्ली में जुलाई महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश और यमुना में आई बाढ़ ने अचानक डेंगू और अन्य बीमारियों के मरीज बढ़ा दिए हैं। आमतौर पर डेंगू का कहर सितंबर में देखने को मिलता था, लेकिन इस बार अभी से मरीज बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा आई फ्लू (आंखों का संक्रमण) के मामलों में भी इजाफा हुआ है। खासतौर पर बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम की डेंगू की रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई तक दिल्ली में डेंगू के 163 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष इस तारीख तक यह संख्या 158 थी। राहत भरी बात यह है कि अभी अस्पताल में इक्का-दुक्का डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं 15 जुलाई तक मलेरिया के 54 मरीज मिले हैं। वर्ष 2022 में इस अवधि तक 29 मरीज मिले थे। इसके अलावा चिकनगुनिया के 15 जुलाई तक 14 मरीज मिले हैं। वहीं, गत वर्ष 15 जुलाई तक आठ मामले सामने आए थे। सफदरजंग अस्पताल के नेत्र विभाग के डॉक्टर पंकज रंजन ने बताया कि ओपीडी में आई फ्लू के मरीज बढ़ गए हैं।

आई फ्लू के लक्षण

आंखों का लाल हो जाना और सूजन आ जाना। आंखों से पानी बहना और सफेद रंग का पदार्थ आना। आंखों में खुजली और दर्द होना।

इस तरह करें बचाव

आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति काला चश्मा पहनकर रखे। टीवी या मोबाइल देखने से बचें। आंखों को बार-बार छूने से बचें। आंखों को साफ करने के लिए गंदे कपड़े का इस्तेमाल न करें। किसी से भी आई टू आई कांटेक्ट न बनाएं

ऐसे पहचानें बीमारी

डेंगू : तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द, प्लेटलेट्स का कम होना, बीपी कम होना, त्वचा पर लाल चकते होना, जी मिचलाना और उल्टी लगना।

मलेरिया : ठंड लगना, तेज बुखार आना, पसीना आना, शरीर में दर्द, उल्टी, थकान, दस्त, सिरदर्द, पेट और दर्द मांसपेशियों में दर्द होना।

चिकनगुनिया : बुखार, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में सूजन एवं दाने निकलने की शिकायत पीड़ित को होती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version