Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

करनाल में दमदार समापन: हरियाणा जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उभरे नए सितारे

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे )

खेल प्रतिभाओं की धरती हरियाणा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां के युवा एथलेटिक्स में देश का भविष्य हैं। करनाल में आयोजित 38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस मौके पर पूरे प्रदेश से आए युवा खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में अपनी जोरदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक जीतकर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस आयोजन में विर्क अस्पताल करनाल के फाउंडर चेयरमैन डॉ. बलवीर सिंह विर्क और टाटा टिस्कान कंपनी मैनेजर मनीष गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि अलग-अलग आयु वर्गों और इवेंट्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 साल लड़कियों की हैप्टाथलान में सीमा (भिवानी) ने स्वर्ण, मुस्कान (फतेहाबाद) ने रजत और पायल (हिसार) ने कांस्य जीता। 20 साल लड़कों की पोलवाल्ट में परवीन (भिवानी) ने पहला, शिवम (भिवानी) ने दूसरा और हिमांशु (भिवानी) ने तीसरा स्थान पाया।

इसी तरह 800 मीटर दौड़ (20 साल लड़के वर्ग) में देवेंद्र (महेंद्रगढ़) ने स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि कृष्ण (झज्जर) ने रजत और मोहित (पानीपत) ने कांस्य पदक लिया। डिस्कस थ्रो (18 साल लड़के वर्ग) में ओशिन (हिसार) पहले, मन्नत (पानीपत) दूसरे और मनिंदर कौर (पंचकूला) तीसरे स्थान पर रहीं। हैप्टाथलान (20 साल लड़कियां) में हिसार की प्रिया ने स्वर्ण, खुशी ने रजत और झज्जर की आरती ने कांस्य पदक जीता।

इसी तरह ट्रिपल जंप में भी खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। 20 साल लड़कियों में तमन्ना (फतेहाबाद) पहले, शशि (भिवानी) दूसरे और प्रतिभा (झज्जर) तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि लड़कों में मोहर सिंह (सोनीपत) ने स्वर्ण, मान सिंह भड़ाना (फरीदाबाद) ने रजत और आयुष्मान (भिवानी) ने कांस्य जीता। 3000 मीटर रेस वॉक (20 साल लड़कियां) में तनीषा (रोहतक) ने पहला, मोनी (पानीपत) ने दूसरा और गायत्री (सिरसा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

रेस वॉक (18 साल लड़के वर्ग) में साहिल (अटकान) पहले, मयंक (गुरुग्राम) दूसरे और ध्रुव (झज्जर) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 20 साल लड़कों की रेस वॉक में सचिन (जींद) ने स्वर्ण, हरिकेश (हिसार) ने रजत और नितिश (हिसार) ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में जींद की पायल पहले, झज्जर की महक दूसरे और रोहतक की आरती तीसरे स्थान पर रहीं।

डिस्कस थ्रो (20 साल लड़कियां) में हिसार की रिद्धि ने स्वर्ण जीता। भिवानी की मुनेश को रजत और जींद की महक को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं 15 मीटर दौड़ (20 साल लड़के वर्ग) में दीपेंद्र (महेंद्रगढ़) ने पहला, कृष्ण (झज्जर) ने दूसरा और सारांश (रोहतक) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों ने कम उम्र के वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन किया। 16 साल लड़कियों की हर्डल रेस में सचिता देवी (फतेहाबाद) पहले, हिमांशी (झज्जर) दूसरे और अमीषा (महेंद्रगढ़) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं लड़कों में सक्षम (झज्जर) ने स्वर्ण, लक्ष्य (झज्जर) ने रजत और शिवम (हिसार) ने कांस्य पदक पाया।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा डायरेक्टर नरेंद्र मोर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन ने एक बार फिर दिखा दिया कि हरियाणा का ग्रामीण और शहरी इलाका खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है। यहां से निकले ये खिलाड़ी आने वाले वर्षों में न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रौशन करेंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version