Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

कुरुक्षेत्र में ‘नवीन अवसर’ किसान समागम: सांसद नवीन जिंदल की पहल पर किसानों को मिलेगा आधुनिक कृषि का मार्गदर्शन9 से 11 मई तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस

कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में ‘नवीन अवसर किसान समागम’ का आयोजन 9 से 11 मई तक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। नवीन जिंदल फाउंडेशन और IRMA ISEED के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों से जोड़ना है।

किसानों को मिलेगा तकनीकी ज्ञान और सरकारी योजनाओं की सही जानकारी

इस आयोजन के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों, स्टार्टअप्स, ग्रामीण उद्यमिता और बाजार से जुड़ाव के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विशेष सत्रों के माध्यम से पीएम-एफएमई योजना, कीट प्रबंधन, एफपीओ योजनाएं, गो-टू-मार्केट रणनीतियां, ऋण व सब्सिडी, बीज व लाइसेंस, डेयरी उद्योग, निर्यात अवसर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

किसानों की आय और आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में पहल

सांसद नवीन जिंदल ने कहा, “’नवीन अवसर’ किसानों को सम्मान देने और उन्हें आधुनिक खेती के नए अवसरों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। इस पहल के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि किसानों की आमदनी बढ़े, गांवों में नए रोजगार उत्पन्न हों और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बन सके।”

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा सम्मान, बनेंगे प्रेरणा स्रोत

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी सफलता की कहानियों को साझा किया जाएगा, जिससे अन्य किसान भी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। सांसद के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने बताया कि यह पहल किसानों को भविष्य की खेती से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘नवीन अवसर’ बनेगा आत्मनिर्भर कृषि का प्रतीक

यह समागम कृषि क्षेत्र में नवाचार, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई सोच और बदलाव का प्रतीक बनकर उभरेगा, जिससे किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- ऑपरेशन सिंदूर: “प्रधानमंत्री मोदी ने बहनों से किया वादा निभाया” – दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version