Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

AAP में हलचल, नवनीत चतुर्वेदी ने कहा- राजिंदर गुप्ता BJP में जाने को तैयार

24 अप्रैल 2026, चंडीगढ़:

पंजाब राज्यसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन के बाद विवादों में आए नवनीत चतुर्वेदी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और अब यूं लगता है कि पंजाब सरकार बैकफुट पर है, चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट में अपने ऊपर दर्ज सभी मुकदमों को एक जगह रोपड़ में ही क्लब करने के लिए पिटिशन दाखिल कि हुई है जिसमें आज चौबीस अप्रैल को पंजाब सरकार की तरफ से रिप्लाई दिया जाना था लेकिन आज भी जस्टिस त्रिभुवन दहिया की कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल ने और समय मांगा ताकि वो रिप्लाई फाइल कर सके, जस्टिस दहिया ने अगले महीने ग्यारह मई को पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।

इस पर नवनीत चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब सरकार का मकसद मुझे झूठे मुकदमों में फंसा कर राज्यसभा चुनाव का नामांकन रद्द करवाने का था जिस मकसद में ये कामयाब हुए, इनके अपने नेता अपनी पार्टी से नाखुश है और भाजपा ज्वाइन कर रहे है, आम आदमी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए , पैसा ले कर राज्यसभा बेचने वाले किस मुंह से नैतिकता की बात करेंगे।

उधर दूसरी तरफ चतुर्वेदी द्वारा दाखिल इलेक्शन पिटिशन में भी राजिंदर गुप्ता जो आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद है उन्होंने बीमारी का बहाना बनाते हुए कोई भी जवाब देने से परहेज किया, सीनियर एडवोकेट सत्यपाल जैन राजिंदर गुप्ता की तरफ से पेश हुए और जस्टिस संजय वशिष्ठ की कोर्ट में यह बताया गया कि राजिंदर गुप्ता जी की हार्ट सर्जरी हुई है अतः उनकी तरफ से रिप्लाई फाइल करने हेतु और एक महीने का समय दिया जाए , मानवीय आधार पर नवनीत चतुर्वेदी ने भी इस मांग का विरोध नहीं किया और अब पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में इस इलेक्शन पिटिशन पर सुनवाई बाईस मई को होगी।

इस विषय में नवनीत चतुर्वेदी का कहना था कि उनकी लड़ाई पंजाब सरकार से है, राजिंदर गुप्ता जी से व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है, मै उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं वो जल्दी ठीक हो हालांकि रिप्लाई फाइल करने का काम उनके वकील का है जो कि वो चाहते तो कर सकते थे लेकिन लगता है उनकी मंशा किसी न किसी बहाने समय लेने की है ताकि ज्यादा से ज्यादा समय कोर्ट में लगाया जाए ताकि वो निर्बाध रूप से राज्यसभा सांसद बने रह सके, कानूनन छ महीने में इलेक्शन पिटिशन का निपटारा होना चाहिए और मुझे यकीन है कि हाईकोर्ट यह चुनाव रद्द घोषित करेगा।

इसी बीच नवनीत चतुर्वेदी ने यह भी दावा किया कि राजिंदर गुप्ता अपनी राज्यसभा सीट बचाने के लिए एक डील के तहत राघव चड्ढा के पीछे पीछे कुछ दिनों में भाजपा ज्वाइन कर सकते है ताकि वो अपनी राज्यसभा सीट को बचाए रख सके।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version