Thursday, 24 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज

हिमाचल में मॉनसून की मार: 13 दिनों में 63 लोगों की मौत, 40 लापता, 400 करोड़ से अधिक का नुकसान

सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में, लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत ने ही तबाही की तस्वीर पेश कर दी है। 20 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक के 13 दिनों में राज्य में तेज बारिश, बादल फटने और भूस्खलनों की वजह से 63 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 लोग अब भी लापता हैंआपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक की घटनाओं से राज्य को 400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित, कई इलाके तबाह

मंडी जिला इस त्रासदी का सबसे बड़ा शिकार बना है। थुनाग और बगसायड, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, वहां हालात सबसे खराब हैं। मंडी में अब तक 17 लोगों की मौत और लगभग 30 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। करसोग और धर्मपुर इलाकों में भी व्यापक नुकसान हुआ है।

जिलावार स्थिति:

  • कांगड़ा: 13 मौतें
  • बिलासपुर और चंबा: 6-6 मौतें
  • शिमला: 5 मौतें
  • कुल्लू: 4 मौतें
  • ऊना: 4 मौतें
  • हमीरपुर और सोलन: 2-2 मौतें
  • किन्नौर, सिरमौर और लाहौल-स्पीति: 1-1 मौत

जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत कार्यों में बाधा

भारी बारिश के कारण 287 पशुओं की मौत, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान, और 109 लोग घायल हुए हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य जारी हैं, लेकिन खराब मौसम लगातार इसमें बाधा डाल रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट: 6 जुलाई तक रहे सतर्क

मौसम विभाग ने राज्य में 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। राज्य सरकार और आपदा राहत टीमें लगातार मोर्चे पर डटी हुई हैं, लेकिन चुनौतीपूर्ण हालात ने चिंता और बढ़ा दी है।

हिमाचल में मॉनसून की यह भीषण शुरुआत जनता और सरकार दोनों के लिए चेतावनी बनकर सामने आई है।

ये भी पढ़ें :- बुक व्यापार में ‘छोटा समूह’ बना रहा था बड़ा खेल, CCI की जांच में खुलासा — FPBAI पर गिरी गाज

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version