Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

मोबाइल में डीएमआरसी ट्रेवल ऐप डाउनलोड कर मेट्रो में अधिकत्तम 6 लोग कर सकते यात्रा

नई दिल्ली।

दिल्ली मेट्रो में अब यात्रा करना और आसान हो गया है। अगर आप अपने परिवार के साथ दिल्ली मेट्रो में सफर कर रहे हैं तो आपको अब हर एक के लिए टोकन और मेट्रो स्मार्ट कार्ड खरीदने व रिचार्ज कराने की लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठ कर एक मोबाइल के जरिए 6 लोगों का दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से आप मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। एक मोबाइल से इस ऐप के जरिए 6 लोगों का टिकट खरीदा जा सकता है। इस ऐप का नाम डीएमआरसी ट्रेवल ऐप रखा गया है। इस ऐप के जरिए आप मोबाइल क्यूआर टिकट्स के जरिए मेट्रो में सफर कर सकते हैं।

बता दें कि अब तक मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को टोकन लेने या मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराने के लिए लंबी लाइनों में लगने का सामना करना पड़ता था। इसमें काफी टाइम भी खराब होता था। डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार ने दिल्ली मेट्रो का यह नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से यात्री कहीं की भी यात्रा कर सकते हैं। डीएमआरसी ट्रेवल ऐप के जरिए आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यहा आपको पेमेंट के लिए यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और वॉलेट जैसे कई विकल्प मिलेंगे। आप अपने पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन से पेमेंट करके मेट्रो का टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको इस ऐप में फेयर कैलकुलेटर, स्टेशन इन्फॉर्मेशन, ट्रेवल प्लानर और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यात्री इस ऐप की मदद से आसानी से अपने रूट के बारे में और इंटरचेंज स्टेशंस के बारे में जान सकते हैं।

ऐप से ऐसे खरीदें टिकट

बता दें कि अभी डीएमआरसी ट्रेवल ऐप एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। प्ले स्टोर से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं। इसका जल्द ही आईओएस वर्जन भी आएगा। इस ऐप को पहले अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप gmail या फेसबुक अकाउंट से इस लॉग इन कर सकते हैं। या मोबाइल नंबर के द्वारा अपना अकाउंट बना सकते हैं। इस ऐप में अकाउंट बनाना काफी आसान है। ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी न हो और जल्द ही अकाउंट बनाकर ऐप का इस्तेमाल कर टिकट खरीद सकें। ऐप में लॉग इन करने के बाद बुक टिकट ऑप्शन को चुनना होगा और उसके बाद जिस स्टेशन से आपको यात्रा करनी है और जिस स्टेशन तक की यात्रा करनी है, उसको चुनने पर टिकट प्राइस, स्टेशन संख्या और जर्नी टाइम दिखाई देगा। जितनी टिकट चाहिए वह संख्या चुन कर इसके बाद पैसे चैक कर कंफर्म कर दें। अपने पसंदीदी पेमेंट मैथेड से पेमेंट कर दें। ऐप में इसके बाद मेाबाइल क्यूआर टिकट दिखाई देगा। इस टिकट को एंट्री और एक्सिट गेट पर शो करना होगा। एक मोबाइल ऐप से अधिकत्तम 6 टिकट ही एक बार में खरीद सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version