Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

दिल्ली मेट्रो के मंडी हाउस स्टेशन पर हस्तमैथुन करने वाला दबोचा, महिला के सामने किए थे अश्लील इशारे

नई दिल्ली।

दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला यात्री के सामने अश्लील इशारे (हस्तमैथुन) करने के आरोप में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी ने बी.फार्मा किया हुआ है और वर्तमान में एक दवा कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने महिला के बयान का हवाला देते हुए बताया कि वह सोमवार को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन आ रही थी। वह मंडी हाउस पर उतरी और प्लैटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार करने लगी। उन्होंने बताया कि प्लैटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की हरकत से शिकायतकर्ता डर गई और उसने स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मचारी से संपर्क किया। अधिकारी के मुताबिक, जब तक सीआईएसएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मेट्रो में सवार होकर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ट्विटर पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली।

पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी. राम गोपाल नाइक ने बताया कि आरोपी की तस्वीरें बना ली गईं। जांच में यह पाया गया कि आरोपी नंगली मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतरा था। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि आरोपी बेगमपुर के राजीव नगर में रहता है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के चीफ प्रवक्ता अनुज दयाल ने यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने की अपील की है। डीएमआरसी ऐसे मुद्दों को बहुत गंभीरता से लेती है। इस विशेष मामले में भी पुलिस को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की गई, जिसके कारण आरोपी की गिरफ्तारी हुई। सोशल मीडिया पर शिकायत मिलने के बाद हमने तुरंत शिकायतकर्ता से संपर्क किया और सभी आवश्यक विवरण एकत्र किए।

अनुज दयाल ने कहा, “सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस व्यक्ति की लोकेशन और उसके स्टेशन में प्रवेश का पता चला। इससे पता चला कि उसने ऑनलाइन टिकट बुक किया था और उसका फोन नंबर भी मिल गया। सभी डिटेल पुलिस के साथ शेयर की गईं, जिसने तुरंत कार्रवाई की और आज उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। डीएमआरसी परिसर सीसीटीवी निगरानी में है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करें।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version