Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

यदुवंशी समाज की महापंचायत: फ़िल्म “120 बहादुर” पर तीखा विरोध

शहीदों की वीरता को मान्यता दिलाने की माँग, शीर्षक बदलकर “120 वीर अहीर” करने की अपील

नई दिल्ली: खेड़की दौला टोल प्लाज़ा स्थित अहिर रेजीमेंट धरना स्थल पर यदुवंशी समाज की विशाल महापंचायत आयोजित की गई। इस महापंचायत का उद्देश्य निर्देशक श्री रजनीश घई और निर्माता श्री फरहान अख्तर द्वारा बनाई जा रही फ़िल्म “120 बहादुर” के शीर्षक का विरोध दर्ज कराना था।

यदुवंशी समाज ने यह स्पष्ट कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेज़ांगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शौर्य दिखाने वाले 13 कुमाऊँ बटालियन को सरकार द्वारा “वीर अहीर” की उपाधि प्रदान की गई थी। अतः फ़िल्म का शीर्षक “120 वीर अहीर” होना चाहिए।
“120 बहादुर” शीर्षक न केवल 114 वीर शहीदों का अपमान है बल्कि युद्ध इतिहास की तुलना में भी यह अनुचित और अस्वीकार्य है।

महापंचायत में भारी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित हुए और उन्होंने निर्माताओं की इस अनदेखी पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। समाज का कहना है कि – फ़िल्म का शीर्षक बदलकर “120 वीर अहीर” किया जाए। फ़िल्म के आधिकारिक प्रदर्शन (21 नवम्बर 2025) से पूर्व इसे शहीदों के परिवारों और समाज के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। हाल ही में जारी किए गए टीज़र में अहीर सैनिकों की सामूहिक वीरता को दबाकर केवल एक व्यक्ति की बहादुरी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जो अस्वीकार्य है।

इस महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की और आयोजकों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने निर्माताओं से आग्रह किया कि समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाए और फ़िल्म को न्यायपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया जाए।

https://www.jabalpurpatrika.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-07-at-20.36.49.mp4

मुख्‍य नेताओं में कर्नल चंदू लाल, डॉ. टी.सी. राव (संयोजक शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन), कर्नल महाबीर यादव (अध्‍यक्ष शहीद परिवार कल्‍याण फाउंडेशन), कमांडर वीपी यादव, मेजर एस.एन. यादव, श्री वेद यादव, साध्‍वी पुष्‍पा शास्‍त्री, श्री अरूण यादव (संस्‍थापक अ‍हीर रेजिमेंट मोर्चा), श्री सोचन सरपंच (शिकोहपुर), श्री सतीश पार्षद (नवादा), श्री रविंद्र फौजी (खोह), श्री धर्मपाल यादव (नाहरपुर), श्री राजबीर यादव (सरपंच, बाघन की), श्री धर्म सिंह नंबरदार (बादशाहपुर), देविन्‍द्र प्रधान (सुरहेड़ा), रामअवतार प्रधान (यादव महासभा झज्‍जर), अभय राम यादव (यादव महासभा अध्‍यक्ष महेन्‍द्रगढ़), श्री सचिन यादव (गढ़ी) आदि उपस्थित रहे।

यदुवंशी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि माँगों पर विचार नहीं किया गया तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा और फ़िल्म का बहिष्कार किया जाएगा। समाज का यह संकल्प है कि रेज़ांगला के शहीद अहीर वीरों की महागाथा को इतिहास के अनुरूप ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version