L&T चेयरमैन का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को मिलेगी पीरियड्स लीव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले, L&T के चेयरमैन एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब महिलाएं मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान एक दिन की छुट्टी ले सकेंगी। कंपनी में कुल 60,000 कर्मचारियों में से लगभग 9% महिलाएं हैं, यानी इस फैसले से करीब 5,000 महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

90 घंटे काम करने की सलाह के बाद अब महिला हित में फैसला

हाल ही में एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि कर्मचारियों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा था कि एक पति घर में अपनी पत्नी को कितनी देर तक देख सकता है। इस बयान की कड़ी आलोचना हुई थी, लेकिन अब उनका नया फैसला महिला कर्मचारियों के हित में माना जा रहा है।

महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

L&T में कार्यरत महिलाओं के लिए यह फैसला एक बड़ी राहत लेकर आया है। अब उन्हें मासिक धर्म के दौरान आराम करने का अधिकार मिलेगा। यह पहल कार्यस्थल पर महिलाओं की भलाई और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है।

किन राज्यों में पहले से मिल रही है पीरियड्स लीव?

गौरतलब है कि भारत के कुछ राज्यों में पहले से ही महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जाती है। बिहार, केरल, सिक्किम और ओडिशा जैसे राज्यों में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में यह सुविधा उपलब्ध है। वहीं, कर्नाटक सरकार भी महिलाओं को साल में छह दिन की पीरियड्स लीव देने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें :- नीदरलैंड्स में ‘राम मुद्रा’: क्या सच में आधिकारिक रूप से चलन में है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version