Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, 18 मई को हुआ शानदार प्रीमियर

लोटपोट के लोकप्रिय किरदार अब टीवी पर, “सम्पत चम्पत” का POGO पर धमाकेदार आगाज़

बच्चों के मनोरंजन की दुनिया में अब एक नया और मजेदार शो आ गया है। ‘पोगो’ ने अपने नए 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत” का 18 मई को प्रीमियर किया। यह शो बच्चों की मशहूर कॉमिक पत्रिका ‘लोटपोट’ के लोकप्रिय किरदारों पर आधारित है। इसके साथ ही भारत की पसंदीदा कॉमिक कहानियों को एक नए अंदाज़ में दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

सम्पत चम्पत अपनी मजेदार हरकतों और कॉमेडी के लिए पिछले 40 सालों से लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। अब पहली बार ये दोनों किरदार कॉमिक्स से निकलकर टीवी स्क्रीन पर 3D एनिमेशन में दिखाई दे रहे हैं। यह शो बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए हंसी, रोमांच और पुरानी यादों से भरा मनोरंजन लेकर आया है।

इस पर बात करते हुए लोटपोट कॉमिक्स के प्रकाशक और शो के निर्माता अमन बजाज ने कहा, “मैं इस शो को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सम्पत चम्पत पिछले 40 सालों से हमारी कॉमिक्स का हिस्सा रहे हैं, और अब उन्हें टीवी पर एनिमेशन के रूप में देखना मेरे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। सम्पत चम्पत लोटपोट की दुनिया से आते हैं, जिसने ‘मोटू पतलू’, ‘शेखचिल्ली एंड फ्रेंड्स’ जैसे कई सुपरहिट आईपी दिए हैं। मुझे विश्वास है कि अब ब्रॉडकास्टर्स भारतीय घरेलू आईपी को और भी ज्यादा अपनाएंगे। उम्मीद है कि दर्शक भी सम्पत चम्पत को उतना ही प्यार देंगे।”

लोटपोट कॉमिक्स के सीएमओ और शो के निर्माता शिवांक अरोड़ा ने कहा, “यह बच्चों के टीवी शो के निर्माता के रूप में मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैं इसके लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं। पिछले कुछ सालों से हम इस सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे थे। मैं उम्मीद करता हूं कि यह शो सभी रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए।”

कॉमिक लेखक और चित्रकार डॉ. हरविंदर मंकर ने कहा, “मैंने सम्पत चम्पत को 40 साल पहले लोटपोट कॉमिक्स के लिए बनाया था और यह मेरे और इससे जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व का पल है कि यह अब एक प्रसिद्ध चैनल पोगो पर एनिमेशन के रूप में प्रसारित हो रहा है। मैं कह सकता हूं कि यह हमारी उम्मीद से कई बेहतर है। आशा है कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगा।”

‘पोगो’ हमेशा बच्चों के लिए मजेदार और भारतीय कहानियों वाले अच्छे शो लाने की कोशिश करता है। ‘सम्पत चम्पत’ इसी कड़ी का एक उदाहरण है। यह लोटपोट कॉमिक्स के लिए भी बहुत खुशी और गर्व की बात है, क्योंकि उनके पुराने और पसंदीदा किरदार अब एनिमेशन के जरिए टीवी पर दिखाए जा रहे हैं।

मजेदार कॉमेडी, भावनाओं और शानदार एनिमेशन से भरा यह शो बच्चों और पूरे परिवार का नया पसंदीदा शो बन सकता है। शो की पूरी टीम उन सभी लोगों, कलाकारों और दर्शकों का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया।

हर सुबह 10:30 बजे ‘पोगो’ पर देखिए बच्चों का नया और मजेदार 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”। हंसी, शरारत और रोमांच से भरे इस प्यारे शो का आनंद पूरे परिवार के साथ उठाइए।

ये भी पढ़ें :- Amaal Mallik : अमाल मलिक ने लगाए इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप, कहा मुझे 60 फिल्मों से निकाला गया…

Home » POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो “सम्पत चम्पत”, 18 मई को हुआ शानदार प्रीमियर
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version