Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

लिटिल अंडमान प्रो 2026: लहरों पर तमिलनाडु के सर्फर्स का जलवा, सिवाराज और कमली बने पहले चैंपियन

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

नीले समंदर की उठती-गिरती लहरों के बीच ‘लिटिल अंडमान प्रो 2026’ में तमिलनाडु के सर्फर्स ने बाजी मार ली। पहली बार आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की सर्फिंग और स्टैंड-अप पैडलिंग (एसयूपी) चैम्पियनशिप में सिवाराज बाबू और कमली मूर्ति ने पुरुष और महिला ओपन वर्ग के खिताब अपने नाम किए।

पुरुष ओपन फाइनल पूरी तरह तमिलनाडु के खिलाड़ियों के नाम रहा। सिवाराज बाबू ने 13.63 का दमदार स्कोर बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनके पीछे श्रीकांत डी ने 13.33 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। किशोर कुमार 12.87 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे, जबकि संजय सेल्वमणि चौथे स्थान पर रहे। मुकाबला आखिरी लहर तक कांटे का रहा, लेकिन सिवाराज की निरंतरता ने उन्हें सबसे आगे रखा।

जीत के बाद सिवाराज के चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह सीजन की शुरुआत करना उनके लिए खास है और वे इसी लय को आगे भी बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार भी जताया।

महिला वर्ग में कमली मूर्ति ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। उन्होंने दिन का सबसे ऊंचा स्कोर 15.83 हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। गोवा की शुगर शांति बनारसे 11.64 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रीवा अरोरा तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। कमली की हर लहर पर पकड़ और संतुलन ने उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बना दिया।

कमली ने कहा कि अंडमान की लहरों पर सर्फिंग करना उनके लिए नया अनुभव रहा, जिसने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह अनुभव भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में काम आएगा।

एसयूपी स्प्रिंट में भी तमिलनाडु का दबदबा देखने को मिला। पुरुषों की 200 मीटर रेस में दिनेश सेल्वमणि ने 1 मिनट 9.20 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। मणिकंदन एम दूसरे और राजेश डी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में विजयलक्ष्मी इरुलप्पन ने 1:40.35 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। आर्थी ने रजत और निशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के अध्यक्ष अरुण वासु ने बताया कि इस आयोजन की सफलता ने साबित कर दिया है कि अंडमान में इंटरनेशनल सर्फिंग डेस्टिनेशन बनने की पूरी काबिलियत है। यहां का ‘रीफ ब्रेक’ और साफ पानी विदेशी सर्फर्स को भी आकर्षित करेगा। इस चैंपियनशिप को अंडमान टूरिज्म ने स्पॉन्सर किया था, जिसका उद्देश्य स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देना है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version