Monday, 24 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम सरकारी पॉलिटेक्निकों की मूल व्यवस्था बहाल करने की मांग, गोफ्टेड ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम

KSSMS चैंपियनशिप: रुद्रांक्ष पाटिल का जलवा, 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड, आश्मित और अभिनव भी चमके

नई दिल्ली/भोपाल, न्यूज ऑफ द डे

भोपाल स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप(KSSMS) में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष आईएसएसएफ इवेंट में महाराष्ट्र के युवा शूटर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में रुद्रांक्ष ने 252.9 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। हरियाणा के रोहित कन्यान ने कड़ी टक्कर देते हुए 251.9 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि पश्चिम बंगाल के बैदुरिया बिस्वास 230.8 अंक तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के क्वालिफिकेशन दौर में दिल्ली के पार्थ माखिजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 633.4 अंक बनाए और शीर्ष स्थान हासिल किया। रेलवे के शाहू तुषार माने 630.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गुजरात के गज्जर कृष जिग्नेशभाई ने 627.8 अंक बनाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रुद्रांक्ष पाटिल 627.7 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी कर स्वर्ण पदक जीत लिया।

जूनियर पुरुष वर्ग में आश्मित चटर्जी बने चैंपियन

10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के आश्मित चटर्जी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आश्मित ने फाइनल में 251.0 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। उत्तर प्रदेश के पीयूष शर्मा ने 250.5 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के रोहित कन्यान ने 229.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। क्वालिफिकेशन राउंड में पीयूष शर्मा 631.7 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे थे, जबकि आश्मित चटर्जी ने 631.1 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहित कन्यान 630.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यूथ पुरुष वर्ग में अभिनव शॉ का दबदबा

10 मीटर एयर राइफल यूथ पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिनव ने फाइनल में 254.4 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हरियाणा के प्रियंशु ने 249.7 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि जतिन लाम्बा ने 228.1 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। क्वालिफिकेशन दौर में हरियाणा के प्रणव जिंदल ने 626.1 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा के कृष कुमार 626.0 अंक के साथ दूसरे और राजस्थान के नेमी चंद डूडी 625.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version