Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री, ताजमहल और निजामुद्दीन जाने की नहीं मिली अनुमति NCTE MITRA: किरण बेदी को मिली नई जिम्मेदारी, अब देशभर के स्कूली शिक्षकों को देंगी मार्गदर्शन

पांच साल बाद फिर शुरू हुई नाथुला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा, 36 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

  • श्रद्धालुओं का दल पहुंचा आधार शिविर, 20 जून से शुरू होगी मुख्य यात्रा
  • आईटीबीपी ने दी सुरक्षा और मार्गदर्शन, दो-दो दिन 18 माइल और शेराथांग में ठहराव
  • योग, भजन और भ्रमण से तैयार किया जाएगा यात्रियों को अनुकूलन अवधि में
  • यात्रा से धार्मिक पर्यटन के साथ भारत-चीन संबंधों को भी मिलेगा नया आयाम

कैलाश मानसरोवर यात्रा एक बार फिर नाथुला दर्रे के रास्ते से शुरू हो गई है। यह यात्रा पिछले पांच वर्षों से बंद थी और अब इसके फिर से आरंभ होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को 36 श्रद्धालुओं का पहला जत्था इस पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ, जिसमें 23 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं।

यात्रा के पहले चरण में सभी श्रद्धालु सिक्किम स्थित 18 माइल के आधार शिविर पहुंचेंगे। वहां से वे 20 जून को कैलाश मानसरोवर के लिए मुख्य यात्रा की शुरुआत करेंगे।

सिक्किम पर्यटन विकास निगम के सीईओ राजेन्द्र छेत्री ने बताया कि यात्रा से पहले आईटीबीपी ने सभी यात्रियों को सुरक्षा और मार्गदर्शन से जुड़ी जानकारी दी। यात्रियों के साथ एक सम्पर्क अधिकारी, एक डॉक्टर, आईटीबीपी के जवान और रसोइयों की टीम भी यात्रा में मौजूद रहेगी।

श्रद्धालु सबसे पहले 18 माइल स्थित नव निर्मित अनुकूलन केंद्र में दो दिन ठहरेंगे और फिर शेराथांग में दो दिन बिताएंगे। इस दौरान उन्हें स्थानीय स्थलों के दर्शन, योग अभ्यास और भजन संध्या जैसी गतिविधियों से मानसिक और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए तैयार किया जाएगा। छठे दिन स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के बाद उन्हें चीन सीमा में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

राजेन्द्र छेत्री ने इस यात्रा को सिक्किम और भारत के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “यह न केवल आध्यात्मिक बल्कि हमारी राज्य की मेहमाननवाजी, सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत ढांचे की भी परीक्षा है, जिसे हम पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।”

नाथुला मार्ग से यात्रा की बहाली धार्मिक आस्था की पुनर्स्थापना के साथ-साथ भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में पर्यटन और सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूत करेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version