Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में

IPL Update: टूटा खुद का सपना, स्कूटर पर बेटे को सवार कर वैभव सूर्यवंशी को 13 साल में बनाया IPL स्टार

Vaibhav Suryavanshi News: बिहार के लड़के वैभव सूर्यवंशी इन दिनों हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। महज 13 साल की उम्र में उन्हें आईपीएल (IPL) ऑक्शन 2025 में चुना गया है। राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को 1.1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL Update : समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से महज 13 साल की उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने सभी खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है। वैभव ने न केवल समस्तीपुर का गौरव बढ़ाया, बल्कि बिहार क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाई। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब सभी को उम्मीद है कि वैभव, महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में आईपीएल 2025 में अपना जलवा दिखाएंगे।

पिता का सपना बेटे ने किया साकार

वैभव की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का संघर्ष और समर्पण छिपा है। संजीव खुद एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर रहे, लेकिन नेशनल लेवल तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने अपना सपना बेटे वैभव के माध्यम से पूरा करने का ठान लिया। उन्होंने न केवल बेटे को कोचिंग दी, बल्कि उसे हर पहलू में प्रशिक्षित किया।

वैभव ने 5 साल की उम्र में टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत की थी। इसके बाद रणजी ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाई। अब आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

संजीव सूर्यवंशी का संघर्ष

वैभव के पिता संजीव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कई आर्थिक और व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जब वैभव केवल 5 साल का था, तब उन्होंने उसे अपने घर के बाहर ही प्रैक्टिस करानी शुरू कर दी थी। 7 साल की उम्र में वैभव को समस्तीपुर खेल अकादमी में दाखिला दिलाया, जहां कोच बृजेश झा ने उसे कड़ी मेहनत से प्रशिक्षित किया।

इसके बाद, संजीव हर हफ्ते तीन दिन अपने स्कूटर पर वैभव को पटना ले जाते थे, जहां वह एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लेता था। पिता और बेटे के इस समर्पण और मेहनत का नतीजा है कि आज वैभव नेशनल लेवल के खिलाड़ी बन चुके हैं।

IPL Update : समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से महज 13 साल की उम्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने सभी खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है। वैभव ने न केवल समस्तीपुर का गौरव बढ़ाया, ब

कम उम्र में मिला बड़ा मौका (IPL)

संजीव ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव की प्रतिभा को पहचानते हुए उसे कम उम्र में ही स्टेट लेवल पर खेलने का मौका दिया। वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस अवसर को सफल बनाया और बड़े टूर्नामेंट्स में अपनी छाप छोड़ी।

अभी भी स्कूल का छात्र, लेकिन बड़े सपने

वर्तमान में वैभव क्लास 8 का छात्र है और अंडर-19 टीम के साथ एशिया कप खेलने के लिए दुबई में है। यह उसकी उपलब्धियों में एक और बड़ी कड़ी है, जो उसके क्रिकेट करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ये भी पढ़ें :- “Trade 2024: राजस्थान मंडप में जोधपुर की महिलाओं के उत्पादों ने छाप छोड़ी”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version