Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

डीडी किसान पर दिखेंगे महिला किसानों की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियाँ

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम में भारत की प्रगतिशील महिला किसानों की उपलब्धियों के साथ गुलाबो सपेरा का राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत होगा।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण करेगा, जिसमें देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी दिखाई जाएगी। यह वर्ष दसवां महिला किसान दिवस है, जिसे पहली बार 2016 में मनाया गया था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में कृषि क्षेत्र और प्रसारण जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला किसानों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर उपस्थित रहे।

विशेष कार्यक्रम में कई प्रमुख महिला किसानों की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची)
  • पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा)
  • विमला सिंवर (देश की पहली नमो ड्रोन दीदी)
  • कृषि उद्यमी अन्नू कानावत
  • पद्मश्री जनक पलटा, जो ऊर्जा संरक्षण में योगदान दे रही हैं
  • डेयरी फार्मिंग में योगदान देने वाली रेणु सांगवान

कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी। इसके तहत पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा पारंपरिक कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी, जो दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का आनंद देने के साथ महिला किसानों के उत्साह और उपलब्धियों का उत्सव भी मनाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version