डीडी किसान पर दिखेंगे महिला किसानों की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियाँ

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम में भारत की प्रगतिशील महिला किसानों की उपलब्धियों के साथ गुलाबो सपेरा का राजस्थानी लोक नृत्य भी प्रस्तुत होगा।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम का प्रसारण करेगा, जिसमें देशभर की प्रगतिशील महिला किसानों के संघर्ष और उपलब्धियों की कहानी दिखाई जाएगी। यह वर्ष दसवां महिला किसान दिवस है, जिसे पहली बार 2016 में मनाया गया था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में कृषि क्षेत्र और प्रसारण जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला किसानों को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर उपस्थित रहे।

विशेष कार्यक्रम में कई प्रमुख महिला किसानों की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

  • पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची)
  • पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा)
  • विमला सिंवर (देश की पहली नमो ड्रोन दीदी)
  • कृषि उद्यमी अन्नू कानावत
  • पद्मश्री जनक पलटा, जो ऊर्जा संरक्षण में योगदान दे रही हैं
  • डेयरी फार्मिंग में योगदान देने वाली रेणु सांगवान

कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी। इसके तहत पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा पारंपरिक कालबेलिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति प्रस्तुत की जाएगी, जो दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का आनंद देने के साथ महिला किसानों के उत्साह और उपलब्धियों का उत्सव भी मनाएगी।

More From Author

पेंशनरों का जोरदार विरोध प्रदर्शन: न्यूनतम ₹7,500 पेंशन और डीए बहाली की मांग

डॉ. राजकुमार शर्मा और डॉ. श्रुति ने बीजेपी महासचिव श्री तरुण चुघ से की मुलाकात, ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने पर हुई सार्थक चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *