Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

गुरुग्राम के सेक्टर 83 में इंदिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू दंपतियों के लिए उन्नत प्रजनन सेवाओं की एक और सुविधा

नया सेंटर आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों और व्यक्तिगत केयर के साथ परिवार शुरू करने का सपना पूरा करने में करेगा मदद

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर 2025:


भारत की अग्रणी फर्टिलिटी चेन इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने हरियाणा में प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने सेक्टर 83, न्यू गुरुग्राम में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है।

यह नया केंद्र तीसरी मंजिल, वीएलपीएल 83 एवेन्यू, वटीका, सेक्टर 83 पर स्थित है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र के दंपतियों को उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ देखभाल के साथ नज़दीकी स्तर पर फर्टिलिटी सेवाएं प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा आईवीएफ पटेल नगर सेंटर हेड और आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. अरविंद वैद उपस्थित रहे। इस अवसर पर इंदिरा आईवीएफ गुरुग्राम सेक्टर 83 की सेंटर हेड डॉ. दिव्याशा वालिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में बोलते हुए मोहित शर्मा ने कहा, “इंदिरा आईवीएफ की सेवाएं अब गुरुग्राम सेक्टर 83 में भी उपलब्ध हैं। यह उन दंपतियों के लिए उम्मीद की किरण है जो माता-पिता बनने का सपना पूरा करने के लिए विश्वसनीय फर्टिलिटी सहायता की तलाश में हैं।”

https://notdnews.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-15-at-5.32.19-PM.mp4

इंदिरा आईवीएफ के प्रबंध निदेशक नितिज मूर्दिया ने कहा, “हमारा निरंतर विस्तार इस बात का प्रमाण है कि इंदिरा आईवीएफ भारत के हर हिस्से में फर्टिलिटी केयर को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए समर्पित है। गुरुग्राम एक ऐसा केंद्र बनकर उभरा है जहां हम परिवारों को सही समय पर उपचार और क्लिनिकल सहयोग प्रदान कर सकेंगे।”

वहीं, डॉ. अरविंद वैद ने कहा कि “गुरुग्राम सेंटर का उद्देश्य दंपतियों को फर्टिलिटी यात्रा के हर चरण में मार्गदर्शन और स्पष्टता देना है। हम चाहते हैं कि हर मरीज उपचार विकल्पों को पूरी तरह समझे और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े।”

डॉ. दिव्याशा वालिया ने कहा, “फर्टिलिटी केयर केवल मेडिकल प्रक्रिया नहीं, बल्कि विश्वास और समझ का विषय है। हमारे सेंटर में हम ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं, जहां मरीज अपनी पैरेंटहुड जर्नी को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ शुरू करें।”

31 मार्च 2025 तक भारतभर में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ इंदिरा आईवीएफ लगातार अपने विस्तार के माध्यम से देशभर में प्रजनन स्वास्थ्य को सुलभ बना रहा है। नया गुरुग्राम सेक्टर 83 सेंटर इस दिशा में एक और अहम कदम है, जो विविध जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करेगा और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version