Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

UP Electricity Bill Hike : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, जून से बिल में होगा 10% का इजाफा

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने जा रहा है। बिजली खरीद और ईंधन लागत बढ़ने के कारण विभाग ने बिजली की कीमतों पर 10% का इजाफा करने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए जून का महीना राहत नहीं, बल्कि अतिरिक्त खर्च लेकर आ सकता है। मध्य-एशिया में लगातार बढ़ रहे युद्ध संकट के कारण भारत में डीजल-पेट्रोल और CNG की कीमतों के बाद अब बिजली की कीमतों पर भी बड़ी मार पड़ने जा रही है। यूपी से इसकी शुरुआत होती नजर आ रही है। Uttar Pradesh Power Corporation Limited (UPPCL) आगामी बिलों में करीब 10 प्रतिशत तक सरचार्ज का फैसला किया है। इस फैसले के बाद यूपी के 3 करोड़ से भी अधिक बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है।

हर तबके पर पड़ेगा असर

यूपी में बिजली की कीमतों में बढोत्तरी का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा। दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बढ़ने वाले बिल का सामना करना पड़ सकता है। जिन उपभोक्ताओं की मासिक खपत अधिक है, उनके बिल में बढ़ोतरी का असर अपेक्षाकृत ज्यादा दिखाई देने के संभावना है। राज्य में गर्मी के मौसम में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। कूलर, एयर कंडीशनर, फ्रीज समेत कई अन्य विद्युत उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण खपत में तेजी आई है।

मुकदमों के दौरान जनता के पैसे के उपयोग पर पाबंदी

देशभर में बिजली संस्थानों के खिलाफ अदालतों में कई सारे मुकदमे चल रहे हैं। कोर्ट ने एक आदेश जारी करते हुए सभी पावर कॉरपोरेशन को जनता के पैसों से जनता के खिलाफ मुकदमा लड़ने पर रोक लगा दी है। अब तक पावर कॉरपोरेशन अदालती कार्रवाई में हुए खर्च को भी बिजली की दरों में शामिल कर बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखता था। अब कॉरपोरेशन को अपने सभी मुकदमों का खर्च अपने लाभ से उठाना होगा।

पिछले साल 46 करोड़ रुपये मुकदमों में खर्च हुए

आपको बता दें कि पिछले साल पावर कॉरपोरेशन और NPCL (Noida Power Company Limited)  ने अपनी अदालती प्रक्रियाओं में कुल 46 करोड़ रुपये खर्च किए थे। उन्होंने इस खर्च की गई राशि का बोझ भी जनता की जेब में डाल दिया था। इस बार के बिजली की नई कीमतों पर चर्चा के दौरान इस अदालती राशि के बोझ पर विवाद हुआ और इसे जनता के पाले में डालने पर आपत्ति भी दर्ज की गई।     

ये भी पढ़ें :- Freedom of Speech : पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी हुई तार-तार, 11 सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हुए गिरफ्तार

Home » UP Electricity Bill Hike : उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, जून से बिल में होगा 10% का इजाफा
शेयर करें: Facebook X WhatsApp

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version