Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल

इन्दिरा आईवीएफ ने श्रीगंगानगर में खोला नया फर्टिलिटी क्लिनिक

स्वास्थ्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन, क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बल

श्रीगंगानगर, 12 जुलाई 2025

इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट के क्षेत्र में कार्यरत इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने श्री गंगानगर में अपने नवीनतम क्लिनिक का शुभारम्भ किया। यह सेंटर प्लॉट नं. ए 01, फर्स्ट फ्लोर, ऋद्धि-सिद्धि देवकीनंदन गोल्यान मार्केट, शिव सर्कल पर शुरू किया गया है। इस सेंटर का उद्देश्य संतान सुख की इच्छा रखने वाले लोगों को रिप्रोडक्टिव केयर सुलभ करवाने के साथ डायग्नोस्टिक और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार एवं प्रभारी मंत्री, श्री गंगानगर सुमित गोदारा, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक डेगाना अजय सिंह किलक , विधायक श्री गंगानगर जयदीप बिहानी, विधायक अबोहर पंजाब संदीप जाखड़, विधायक संगरिया अभिमन्यु पूनिया तथा विधायक सदुलशहर गुरवीर सिंह, सेंटर हेड एंड सीनियर एक्जीक्युटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ बीकानेर डॉ. शवेता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेंटर हेड डॉ.स्वाति सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

उद्घाटन के अवसर पर इन्दिरा आईवीएफ के एमडी नितिज मुर्डिया ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ का लक्ष्य है कि देश के हर कोने तक फर्टिलिटी उपचार सुलभ हो। श्री गंगानगर सेंटर की शुरूआत रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विस को लोगों के पास पहुंचाने का प्रयास है जिससे लोगों को अपने ही शहर में विशेषज्ञ सलाह और उचित उपचार का लाभ मिल सकेगा। हम मानते हैं कि हर व्यक्ति का माता-पिता बनने का सपना पूरा होना चाहिए और यह सेंटर लोगों की इस यात्रा में सहयोग करने के लिए तैयार है।

कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार एवं प्रभारी मंत्री श्री गंगानगर सुमित गोदारा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार विकास की रीढ़ है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती जागरूकता के बीच श्रीगंगानगर में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता उन लोगों के लिए मददगार साबित होगी जिन्हें अब तक उपचार के लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डेगाना अजय सिंह किलक ने कहा कि राजस्थान के कई हिस्सों में हेल्थ केयर ढांचे में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे सेंटर आरम्भ होने से लोगों को बिना किसी तनाव और दूर यात्रा के उपचार मिल पाएगा।

विधायक श्री गंगानगर जयदीप बिहानी ने कहा कि श्री गंगानगर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और इस सेंटर की फर्टिलिटी सर्विसेज जिले की हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगी। साथ ही रिप्रोडक्टिव समस्याओं को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।

अबोहर पंजाब विधायक संदीप जाखड़ कहा कि आस-पास के इलाकों के लोग अक्सर अपने होमटाउन के बाहर रिप्रोडक्टिव केयर की तलाश करते हैं। इस क्लिनिक से पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को समान रूप से लाभ होगा।

संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट जैसी सेवाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हों। इससे लोगों को उचित निर्णय लेने और बिना देरी के उपचार शुरू करने में मदद मिलती है।

सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह ने कहा कि फर्टिलिटी संबंधी परामर्श और उपचार स्थानीय लेवल तक पहुँचना आवश्यक है। इस पहल से हमारे क्षेत्र के दम्पतियों को दूर शहरां की यात्रा किये बिना आवश्यक सहायता प्राप्त करना आसान हो गया है।

सेंटर हेड एंड सीनियर एक्जीक्युटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ बीकानेर डॉ. शवेता अग्रवाल ने कहा कि फर्टिलिटी केयर में जागरूकता, समय पर जाँच और सही परामर्श अहम भूमिका निभाते हैं। श्रीगंगानगर में सेंटर होने से दम्पती शुरूआती चरण में ही उचित रिप्रोडक्टिव उपचार योजना बना पाएंगे।

इन्दिरा आईवीएफ श्री गंगानगर सेंटर हेड एंड आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. स्वाति सिंह ने कहा कि फर्टिलिटी केयर तक पहुंच में सुधार की शुरुआत ऐसे माहौल बनाने से होती है जहां मरीज़ों को उनकी पूरी यात्रा के दौरान सम्पूर्ण जानकारी, विशिष्ट केयर और सहयोग प्राप्त हो । श्री गंगानगर में हमारा सेंटर उचित परामर्श, व्यक्तिगत देखभाल और फर्टिलिटी उपचार की हर स्टेज में व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है। 31 मार्च, 2025 तक भारत में 169 क्लीनिकों में अपनी रिप्रोडक्टिव केयर के नेटवर्क को बढ़ाते हुए श्री गंगानगर क्लिनिक में तेजी से विकसित हो रहे हेल्थकेयर परिदृश्य में रिप्र्र्रोडक्टिव केयर तक पहुंच में सुधार करने के लिए तैयार है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version