Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में भारत को हार का सामना, ये 5 बड़ी वजहें बनी हार की वजह

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के लिए यह हार और भी खास मायने रखती है, क्योंकि मेलबर्न में टीम ने 13 साल बाद शिकस्त झेली है। आइए जानते हैं, वो 5 प्रमुख कारण, जिनकी वजह से भारत को यह करारी हार झेलनी पड़ी।

1. रोहित शर्मा की रक्षात्मक कप्तानी

रोहित शर्मा की कप्तानी इस सीरीज में लगातार आलोचनाओं का शिकार रही है। खासतौर पर मेलबर्न टेस्ट में, जहां दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट सिर्फ 91 रनों पर गिर चुके थे। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाज आखिरी चार विकेट लेने में नाकाम रहे। ऐसी स्थिति में कप्तान से आक्रामक फील्डिंग और रणनीति की उम्मीद होती है, लेकिन रोहित की रक्षात्मक सोच ने टीम को नुकसान पहुंचाया।

2. केएल राहुल की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव

चौथे टेस्ट में केएल राहुल को उनकी ओपनिंग पोजीशन से हटाकर तीसरे क्रम पर भेजा गया, जबकि पहले तीन मैचों में वह यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छी ओपनिंग जोड़ी बना चुके थे। ओपनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राहुल इस नई भूमिका में संघर्ष करते दिखे और दोनों पारियों में सिर्फ 24 रन बना सके।

3. रोहित शर्मा और विराट कोहली का फ्लॉप प्रदर्शन

टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोहित, जिन्होंने इस मैच में ओपनिंग की, दोनों पारियों में सिर्फ 12 रन बना सके। वहीं, विराट कोहली ने पहली पारी में 36 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में केवल 5 रन पर आउट हो गए। दोनों का इस मैच में फ्लॉप रहना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

4. गेंदबाजी संयोजन में गलती

पहले तीन टेस्ट मैचों में भारत चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के संयोजन के साथ उतरा था। लेकिन चौथे टेस्ट में टीम प्रबंधन ने दो स्पिन गेंदबाजों (रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर) को शामिल किया। सुंदर से दूसरी पारी में सिर्फ 4 ओवर करवाए गए, जिससे यह निर्णय गलत साबित हुआ। अगर भारत ने चौथे तेज गेंदबाज को खिलाया होता, तो परिणाम शायद अलग हो सकता था।

5. ऋषभ पंत का अनावश्यक शॉट

पांचवें दिन के दूसरे सत्र तक ऋषभ पंत ने 93 गेंदों पर 28 रन बनाकर अपनी पारी को संभाले रखा था। वह मैच को ड्रॉ की ओर ले जाते दिख रहे थे। लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ट्रेविस हेड की एक साधारण गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। पंत के आउट होने के बाद भारतीय टीम का मनोबल टूट गया और टीम ऑलआउट हो गई।

नतीजा

भारतीय टीम को मेलबर्न में 13 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस हार के साथ ही यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुक गई है। अब भारतीय टीम को अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा, ताकि सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त किया जा सके।

ये भी पढ़ें :- दिल्ली के निशानेबाज़ों ने लगाया अचूक निशाना, मोनिका, फरीद और राघव ने जीते पदक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version