Thursday, 10 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी Colonel Sanders Birthday: 40 की उम्र में रोडसाइड सर्विस स्टेशन चलाने वाला व्यक्ति कैसे बना KFC का संस्थापक? UK-Israel Tension: ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक की इजरायली बस्तियों से आने वाले सामान पर लगाया प्रतिबंध, 12 देशों का बढ़ता दबाव और इजरायल की जवाबी कार्रवाई Amitabh Bachchan KBC 18: ‘बिग बी’ ने दिए ‘रिटायरमेंट’ के संकेत? कहा- KBC होस्ट करना हो रहा है मुश्किल…! पाकिस्तान क्रिकेट पर फिर मंडराया फिक्सिंग का साया! खिलाड़ियों के फोन हुए जब्त, जानिए पाक क्रिकेट में फिक्सिंग से जुड़े 7 बड़े मामले PNB के करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी! NIA ने बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता बिहार-यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग और निवेश को मिलेगी नई गति

आईआईए का 11वां इंडिया फूड एक्सपो 2026 लखनऊ में, दिल्ली में उद्योग संवाद

नई दिल्ली: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उद्योग संवाद एवं मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 20 सितंबर 2026 तक लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित रेगालिया ग्रीन्स में आयोजित होने वाले 11वें इंडिया फूड एक्सपो 2026 की जानकारी साझा करना था।

इस अवसर पर 100 से अधिक उद्यमियों, उद्योगपतियों और एमएसएमई प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईआईए के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो में करीब 160 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, ऑटोमेशन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी नई तकनीकों का प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि पात्र एमएसएमई प्रदर्शकों को स्टॉल बुकिंग पर सरकारी नियमों के अनुसार 80% तक सब्सिडी मिलेगी, जिसका लाभ पहले 60 पात्र प्रदर्शकों को मिलेगा।

https://notdnews.com/wp-content/uploads/2026/07/iia.mp4

आईआईए के महासचिव श्री दीपक कुमार बजाज ने कहा कि इंडिया फूड एक्सपो उत्तर भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का एक प्रमुख व्यावसायिक मंच बन चुका है। यह मंच निर्माताओं, तकनीकी प्रदाताओं, स्टार्टअप्स, निर्यातकों, खरीदारों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं को एक साथ जोड़ता है।

उनके अनुसार, यह आयोजन तकनीक अपनाने, नवाचार, व्यापारिक नेटवर्किंग, निर्यात और निवेश को बढ़ावा देकर एमएसएमई के लिए नए अवसर तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि आईआईए के साथ 16,000 से अधिक सदस्य जुड़े हैं, जो देशभर की करीब एक लाख औद्योगिक इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, आईआईए दिल्ली एवं हरियाणा की राज्य अध्यक्ष डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र रोजगार सृजन, किसानों की आय बढ़ाने, मूल्य संवर्धन और एमएसएमई विकास का बड़ा माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंडिया फूड एक्सपो 2026 उद्योग, सरकार, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं को एक साझा मंच देकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा।

https://notdnews.com/wp-content/uploads/2026/07/IIIA.mp4

तकनीकी सत्रों से एमएसएमई को मिलेगा लाभ

आईआईए की केंद्रीय कार्यकारी समिति (सीईसी) के सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि एक्सपो के तकनीकी सत्र एमएसएमई को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनने में मदद करेंगे। वहीं, आईआईए दिल्ली चैप्टर के सचिव श्री नीरज बजाज ने कहा कि यह आयोजन उद्योगों को नेटवर्किंग, नई तकनीकों के उपयोग और बाजार विस्तार के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

तकनीकी प्रदर्शन और विशेषज्ञ सत्र होंगे आकर्षण

तीन दिवसीय एक्सपो में खरीदार-विक्रेता बैठकें, तकनीकी प्रदर्शन, सेमिनार और विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें खाद्य प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता प्रमाणन, एआई आधारित विनिर्माण, ब्रांडिंग, निर्यात और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी से तकनीकी हस्तांतरण और वैश्विक साझेदारी के नए अवसर भी बनेंगे।

उद्योग जगत को भागीदारी का निमंत्रण

आयोजकों ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप्स, मशीनरी निर्माता, निर्यातक, एफपीओ, संस्थागत खरीदार, वितरक, खुदरा विक्रेता, निवेशक और तकनीकी प्रदाताओं से इंडिया फूड एक्सपो 2026 में भाग लेने और बढ़ते खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version