Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

Why do Hindus celebrate Muharram:-बिहार के इस गाव मे हिन्दू क्यों बनाते है मुहर्रम?

देश और दुनिया में हर जगह मुस्लिम समुदाय मुहर्रम का शोक मनाता है, लेकिन बिहार में एक ऐसी जगह है जहां हिंदू समुदाय गीत गाकर और पूरे रीति-रिवाज के साथ मुहर्रम मनाता है. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Why do Hindus celebrate Muharram in bihar कटिहार, बिहार: देशभर में आज 17 जुलाई, बुधवार को मुहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा है. यह शोक का त्योहार मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत खास होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुहर्रम केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू भी मनाते हैं? बिहार के कटिहार में पिछले सौ सालों से हिंदू समुदाय अपने पूर्वजों से किए वादे को निभाते हुए मुहर्रम मना रहा है. हसनगंज प्रखंड के महमदिया हरिपुर गांव में हिंदू समुदाय मुहर्रम मना कर सांप्रदायिक सौहार्द की एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है, जिसकी चर्चा बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है.

Hindus celebrate Muharram

कटिहार के हिंदू क्यों मना रहे हैं मुहर्रम?(Hindus celebrate Muharram)

महमदिया हरिपुर गांव के लोगों ने एक सदी से भी अधिक समय से अपने पूर्वजों से किए वादे को नहीं तोड़ा है. यहां के हिंदू समुदाय पिछले 100 सालों से झरनी के गीत और तमाम रीत-रिवाजों के साथ मुहर्रम मना रहे हैं. खास बात यह है कि इस गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, लेकिन फिर भी हर साल यहां मुहर्रम का त्योहार पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है. यह कहानी स्वर्गीय छेदी साह की मजार से जुड़ी हुई है और बड़ी दिलचस्प है.

मुहर्रम मनाने की कहानी

गांव वालों का कहना है कि यह जमीन वकाली मियां की थी, लेकिन बीमारी के कारण उनके बेटों की मृत्यु हो गई. इसके बाद वकाली मियां ने यह जमीन छोड़ने का निर्णय लिया. जाने से पहले उन्होंने छेदी साह को यह जमीन देते हुए वादा लिया कि ग्रामीणों को हर साल मुहर्रम का त्योहार पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाना होगा. छेदी साह ने यह वादा स्वीकार कर लिया. तब से लेकर आज तक इस गांव के हिंदू समुदाय ने इस वादे को निभाते हुए मुहर्रम मनाना जारी रखा है.

मुहर्रम का महत्व

इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम होता है, इसलिए यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए खास होता है. दुनियाभर में मुस्लिम इस शोक के त्योहार को मनाते हैं, लेकिन बिहार के कटिहार में हिंदू भी इस त्योहार को मनाते हैं. मुहर्रम के 10वें दिन को आशूरा के रूप में मनाया जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, आज आशूरा है और इसे मुहर्रम के रूप में देशभर में मनाया जा रहा है.

क्यों मनाया जाता है मुहर्रम?

इस्लाम के अनुसार, रमजान के बाद दूसरा पवित्र महीना मुहर्रम होता है. इस दिन इस्लाम के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ शहादत दी थी. उनकी शहादत का दिन मुहर्रम का 10वां दिन था. मुहर्रम को इमाम हुसैन की कुर्बानी का दिन माना जाता है. शिया मुस्लिम उनकी शहादत के शोक को मुहर्रम के रूप में मनाते हैं. मुहर्रम के दिन शिया मुस्लिम काले कपड़े पहनते हैं और ताजिए का जुलूस निकालते हैं. लोग इस दिन खुद को घायल कर इमाम हुसैन की शहादत का शोक मनाते हैं. सुन्नी मुस्लिम ताजिए नहीं निकालते, लेकिन वे मुहर्रम के दिन केवल इबादत करते हैं.

ये भी पढ़ें :- प्रयागराज के कमिश्नर ने कैंसर पीड़ित बच्चे की पूरी की इच्छा, आईएएस बनना था सपना, बच्चे को 20 मिनट के लिए सौंपा कमिश्नर का पद

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version