Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

पहलगाम हमले के बाद घाटी में हाई अलर्ट, पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, LOC पर पाकिस्तानी फायरिंग जारी

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती बढ़ी, सघन तलाशी अभियान जारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षा बलों ने तलाशी और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। सेना, पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) संयुक्त रूप से घने जंगलों और संवेदनशील इलाकों की छानबीन कर रहे हैं। ड्रोन और वीडियो सर्विलांस की मदद से आतंकियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पुंछ में बड़ा ऑपरेशन, आतंकी ठिकाने से आईईडी और वायरलेस सेट बरामद

रविवार देर रात पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील के मरहोट इलाके में सेना, पुलिस और एसओजी ने एक संयुक्त अभियान में एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया। इस ठिकाने से पांच आईईडी, एक वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ठिकाना किस संगठन द्वारा और कब स्थापित किया गया था।

कई जिलों में तलाशी अभियान तेज, आतंकियों की तलाश जारी

सुरक्षाबलों ने अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, त्राल, सोपोर, बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपुरा जैसे आठ प्रमुख जिलों में तलाशी और निगरानी अभियान को और अधिक सख्त कर दिया है। आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में भी अभियान चलाया जा रहा है।

एलओसी पर पाकिस्तान की लगातार गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सोमवार को लगातार 11वें दिन पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह फायरिंग कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में 4-5 मई की रात को की गई। भारतीय सेना ने इसका सटीक और करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान पर सख्त भारत, कई कूटनीतिक कदम उठाए गए

भारत सरकार ने पाकिस्तान की उकसावे वाली गतिविधियों के जवाब में कई सख्त कदम उठाए हैं। इनमें पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर भेजना, अटारी-वाघा सीमा को बंद करना, सिंधु जल संधि को स्थगित करना, पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय वायुक्षेत्र बंद करना और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निलंबित करना शामिल है।

ये भी पढ़ें :- भारत-पाक रिश्तों में तनाव चरम पर, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में मंत्रियों के वेतन में 188% की बढ़ोतरी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version