Thursday, 29 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत में घटती प्रजनन ने बढ़ाई चिंता! जानिए इसके कारण और भविष्य में घटते आंकड़ों की संभावित चुनौतियां Karwa Chauth 2026: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर, जहां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर पहुंचती हैं महिलाएं मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका भारत में घटती प्रजनन ने बढ़ाई चिंता! जानिए इसके कारण और भविष्य में घटते आंकड़ों की संभावित चुनौतियां Karwa Chauth 2026: राजस्थान का एक ऐसा मंदिर, जहां पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर पहुंचती हैं महिलाएं मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका

भारी बारिश ने बंगलूरू को किया बेहाल: जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, हालात जानने बुलडोजर पर पहुंचे विधायक

पिछले दो दिनों में हुई मूसलधार बारिश ने बंगलूरू की तैयारियों की असलियत सामने ला दी है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, जगह-जगह पेड़ गिरने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आई हैं। पहले से ही ट्रैफिक से जूझ रहे बंगलूरू में जलभराव ने यातायात व्यवस्था को और जटिल बना दिया है।

सड़कों पर घुटनों तक पानी, घरों में गंदे पानी का प्रवेश

बारिश के बाद सामने आई तस्वीरों में लोग घुटनों तक भरे पानी में चलते दिखे। शहर की जल निकासी प्रणाली बुरी तरह फेल हो गई, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

बंगलूरू और आसपास के कई जिले बुरी तरह प्रभावित

भारी बारिश का असर सिर्फ बंगलूरू तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके आसपास के जिले भी चपेट में आ गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बंगलूरू शहरी, बंगलूरू ग्रामीण, कोलार, चिकबल्लापुर, तुमकुरु, मंड्या, मैसूर, हासन, कोडागु, बेलगावी, बीदर, रायचूर, यादगीर, देवनगरे, चित्रदुर्गा, साई लेआउट और होरामावु जैसे इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

विधायक ने बुलडोजर पर चढ़कर लिया हालात का जायजा

हालात का जायजा लेने के लिए एक स्थानीय विधायक बुलडोजर पर सवार होकर जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ। स्थानीय प्रशासन हालात से निपटने के लिए राहत कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन लोगों में नाराज़गी साफ देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें :- समरसता दिवस पर दिल्ली हाईकोर्ट में प्रो. रामकांत द्विवेदी का संवैधानिक व्याख्यान

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version