Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम बिसलेरी के पानी की जांच में मिले खतरनाक केमिकल, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ दी अभियोजन की मंजूरी WTC Points Table: न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के बाद भारत की फाइनल की राह हुई मुश्किल, जानें अब क्या है टीम इंडिया का समीकरण IITF 2026 में राजस्थान दिवस पर सजी लोक संस्कृति की शाम Motorola Edge 70 Neo: 7,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और संभावित कीमत IShowSpeed GTA 6 Marathon: लगातार 52 घंटे गेम खेलकर पूरा किया स्टोरी मोड, फिनाले देखकर भावुक हुए यूट्यूबर मिल्खा सिंह की जयंती पर विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया नमन IITF 2026 में बिहार दिवस की धूम, लोकगीतों पर झूमे दर्शक UGC Fake Universities: देशभर में हुई 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान! राजधानी दिल्ली में संख्या सबसे ज्यादा, दाखिले से पहले जरूर जांच लें नाम

बीपी ऑयल मिल्स के 100 से अधिक वर्षों के भरोसे के उत्सव में हाथी मार्का बना चर्चा का केंद्र

जमशेदपुर डीलर मीट में हाथी मार्का की विरासत और साझेदारों के भरोसे के साथ बीपी ऑयल मिल्स की भविष्य की विकास रणनीति की गई पेश

जमशेदपुर , 18 जनवरी , 2026:

आज के समय में, जब कंज्यूमर उन ब्रांड्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो प्रामाणिकता और भरोसे पर खड़े हों, हाथी मार्का भारतीय रसोई में विश्वसनीयता का प्रतीक बनकर उभरा है। बीपी ऑयल मिल्स द्वारा जमशेदपुर शहर के विवांता होटल में आयोजित डीलर सम्मेलन में यह विरासत “परंपरा एंड प्रोग्रेस” विषय के अंतर्गत मुख्य आकर्षण रही, जो कंपनी की कुकिंग ऑयल उद्योग में सौ वर्षों से अधिक की स्थायी उपस्थिति का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया।

हाथी मार्का केवल एक कुकिंग ऑयल ब्रांड नहीं रहा यह पीढ़ियों से घर-घर में शुद्धता, ताकत और भरोसे का नाम बन गया है। पारंपरिक पारिवारिक भोजन से लेकर रोजमर्रा की रसोई तक, हाथी मार्का ब्रांड ने दशकों तक बिना किसी समझौते के गुणवत्ता प्रदान की है, जिससे यह बीपी ऑयल मिल्स की सबसे भरोसेमंद और पहचानने योग्स ब्रांड में से एक बन गया।

इस सम्मेलन में हाथी मार्का और बीपी ऑयल मिल्स की विकास यात्रा में केंद्रीय भूमिका को उजागर किया गया, यह स्वीकार करते हुए कि ब्रांड ने बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं के साथ खुद को विकसित किया है, लेकिन अपने मूल वादे के प्रति हमेशा सच्चा रहा है। लंबे समय से जुड़े व्यापारिक साझेदारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाथी मार्का की मजबूत उपस्थिति और उपभोक्ता विश्वास को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में, बीपी ऑयल मिल्स के नेतृत्व ने भविष्य के लिए स्पष्ट रूपरेखा साझा की जिसमें हाथी मार्का को विस्तार योजनाओं के केंद्र में रखा गया है। मुख्य कार्यक्षेत्रों में वितरण को मजबूत करना, बाजार में पहुंच बढ़ाना, ब्रांड की दृश्यता बढ़ाना और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उपभोक्ता विश्वास को और मजबूत करना शामिल है।

बीपी ऑयल मिल्स अपने विविध उत्पाद समूह के माध्यम से कई श्रेणियों में कार्य करता रहा है, लेकिन हाथी मार्का अभी भी इसके खाद्य तेल व्यवसाय की नींव है, जिसे एलिफेंट जैसे अन्य ब्रांडों द्वारा पूरा किया गया है। यह सभी ब्रांड गुणवत्ता-प्रधान विकास और लंबे समय तक मूल्य निर्माण के बीपी ऑयल मिल्स के संकल्प को दर्शाते हैं।

आज, मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से, हाथी मार्का भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में घर-घर तक पहुंचता है, और बीपी ऑयल मिल्स की विरासत को दुनिया भर में ले जाता है।

सम्मेलन में बोलते हुए, श्री भरत भगत, मैनेजिंग डायरेक्टर, ने हाथी मार्का विरासत ब्रांड को उद्देश्य, ईमानदारी और भविष्‌य को ध्यान में रखते हुए संजोने की जिम्मेदारी पर जोर दिया।

श्री राघव भगत, प्रेसिडेंट, ने ब्रांड और व्यापारिक साझेदारों दोनों के लिए स्थायी विकास सुनिश्चित करने हेतु गहरी साझेदारी बनाने पर चर्चा की।

श्री उद्धव भगत, सीटीओ, ने बताया कि कैसे प्रोडक्शन और मार्केटिंग को मजबूत कर रहे हैं और पीढ़ियों से बने इस भरोसे को बनाए रख रहे हैं।

श्री राजेश कुमार, हेड ऑफ मार्केटिंग & ब्रांड कम्युनिकेशंस, ने कहा कि हाथीमार्का की दशकों पुरानी विरासत को सशक्त बनाए रखने और उपभोक्ताओं के साथ बने गहरे भावनात्मक रिश्ते को नई मजबूती देने में निरंतर, प्रासंगिक और प्रभावशाली ब्रांड स्ट्रोरीटेलिंग ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रांड की हर कहानी उसके मूल्यों, भरोसे और उपभोक्ता विश्वास को दर्शाती है, जो हाथीमार्का को एक विश्वसनीय और पसंदीदा भारतीय ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।

“परंपरा & प्रोग्रेस” के दर्शन पर आधारित, हाथी मार्का की यात्रा बीपी ऑयल मिल्स की यह मान्झता दर्शाती है कि सच्ची प्रगति भरोसे की मजबूत नींव पर ही बनती है। भविष्य की ओर देखते हुए, यह ब्रांड लगातार विकसित हो रहा है-परंपरा, गुणवत्ता का संतुलित मिश्रण बनाकर, आने वाली पीढ़ियों के लिए भरोसेमंद ब्रांड बन रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version