रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar 2’ का ग्लोबल असर देखने को मिल रहा है। फिल्म ने कनाडा के थिएटर्स में इंटरवल ब्रेक की वापसी कराई, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई दर्ज की है।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge (Dhurandhar 2) इन दिनों सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। Ranveer Singh की इस स्पाई थ्रिलर ने कनाडा के सिनेमाघरों में एक ऐसी परंपरा को फिर से जीवित कर दिया है, जो वहां लगभग पूरी तरह गायब हो चुकी थी-इंटरवल ब्रेक की परंपरा।
Toronto समेत कनाडा के कई सिनेमाप्लेक्स में इस फिल्म के दौरान 15 मिनट का इंटरवल रखा गया है। आमतौर पर वहां फिल्मों में बीच में ब्रेक नहीं दिया जाता, चाहे फिल्म कितनी भी लंबी क्यों न हो। लेकिन इस फिल्म के लिए थिएटर मालिकों ने दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया।
दर्शकों के लिए नया अनुभव
कनाडा में रहने वाले दर्शकों के लिए यह अनुभव बिल्कुल अलग रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग इंटरवल के दौरान बाहर निकलते, बातचीत करते और इस बदलाव को एंजॉय करते नजर आए हैं। कई लोगों ने इसे “फ्रेश” और “मजेदार” अनुभव बताया।
बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले भाग के समय भी दर्शकों ने ब्रेक की मांग की थी, जिसे इस बार ध्यान में रखा गया। लंबे समय बाद इंटरवल की वापसी ने खासकर भारतीय दर्शकों को पुरानी सिनेमाई यादें ताजा करा दीं।
क्या है फिल्म की खासियत?
फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। कहानी एक अंडरकवर एजेंट की है, जो दुश्मन देश में रहकर एक बड़े मिशन को अंजाम देता है।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बड़े पैमाने पर तैयार की गई यह फिल्म थिएटर में देखने के लिए ही डिजाइन की गई है, जहां एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का पूरा पैकेज मिलता है।
बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल
रिलीज के साथ ही फिल्म ने शानदार कमाई दर्ज की है। पहले दिन ही इसने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई भी तेजी से बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
भारतीय सिनेमा का बढ़ता प्रभाव
‘Dhurandhar 2’ का इंटरवल ब्रेक सिर्फ एक छोटा बदलाव नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि भारतीय फिल्मों का असर अब ग्लोबल स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले विदेशी थिएटर्स पूरी तरह हॉलीवुड स्टाइल फॉलो करते थे, वहीं अब भारतीय फिल्मों की जरूरत और स्टाइल को भी अपनाया जा रहा है।
कुल मिलाकर, यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की बढ़ती ताकत और उसके वैश्विक प्रभाव का भी एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है।
ये भी पढ़ें :- Elvish Yadav को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत! सांप जहर केस में FIR रद्द
