Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Parastoo Ahmadi Case: ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब गाना पड़ा भारी, ईरानी गायिका को पड़े 74 कोड़े; जानें पूरा मामला 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; एक पारी में बनाए कई विश्व रिकॉर्ड मेडिकल लापरवाही के मामलों के लिए अलग व्यवस्था की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 26 नवंबर को सुनवाई Kannauj School Bus Accident: घर लौटने की खुशी मातम में बदली, स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत

थाईलैंड में मछलियों से करवाई पैरों की मसाज, बन कर लौटी अपाहिज

नई दिल्ली।

एक लड़की को एक एडवेंचर करना काफी महंगा पड़ गया। इस लड़की के लिए उसका थाईलैंड ट्रिप खौफनाक साबित हो गया। सोशल मीडिया पर एक लड़की के थाईलैंड ट्रिप की न्यूज काफी वायरल हो रही है। इस लड़की ने अपनी ट्रिप के दौरान फिश स्पा करवाया था। इसमें भूखी मछलियां लोगों के पैरों में जमा डेड स्किन को खाकर पैरों को कोमल बना देती हैं। ये स्पा काफी रिलैक्सिंग होता है लेकिन इस लड़की के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। इस स्पा के बाद लड़की को अपने पैर की सारी अंगुलियां गंवानी पड़ी। आखिर कैसे हुआ ये हादसा? लोगों को अवेयर करने के लिए एक शख्स ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

https://www.instagram.com/jetlifetravel_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8a793e3c-8aa4-4e8f-bfe9-f4111fc3af27

थाईलैंड गई थी मस्ती करने

जानकारी के मुताबिक, 29 साल की विक्टोरिया कर्थोयस छुट्टियों में थाईलैंड गई थी। वहां उसने काफी मस्ती की। घूमते हुए उसकी नजर एक फिश स्पा पर पड़ी। थाईलैंड में फिश स्पा के सेंटर आपको कई जगह दिख जाएंगे। विक्टोरिया की भी नजर ऐसे एक स्पा पर गई और उसने मछलियों से पेडिक्योर करवाने का फैसला किया। कुछ समय पहले उसके पैर में चोट लगी थी. लेकिन अब घाव भर गया था। इस वजह से उसने स्पा करवाने का फैसला किया। लेकिन ये उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई।

हो गया इंफेक्शन

स्पा में एक मशीन के अंदर लोगों को पैर डालने होते हैं। इसमें गर्रा रूफा फिश लोगों के पैरों की डेड स्किन को खाकर उसे स्मूथ बनाती है। लेकिन ये मछलियां थोड़ी महंगी आती है। इस वजह से कुछ स्पा सस्ती मछलियों का इस्तेमाल कर लेते हैं। स्पा करवाने के कुछ दिन बाद विक्टोरिया को बुखार आने लगे। उसकी हालत खराब होने लगी। जब वो डॉक्टर के पास गई तब उसके सामने खौफनाक सच आया। उसके पैर में इंफेक्शन (Shewanella)हो गया था, जिसकी वजह से पहले अंगूठा और बाद में सारी अंगुलियां काटनी पड़ गईं। मछलियों ने उसके पैर में काटा था, जिसकी वजह से इंफेक्शन हो गया। इस तरह छुट्टी में स्पा करवाने के चक्कर में विक्टोरिया को अपनी अंगुलियों से हाथ धोना पड़ गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version