Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

भारत की इस जगह से दिखाई देता है समुद्र पार श्रीलंका, रात होते ही डर के मारे भाग जाते हैं लोग

नई दिल्ली।

भारत में कई ऐसी जगह हैं, जिसका रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाया है। भारत की कुछ जगहें अपनी विशेष स्थितियों के लिए जानी जाती हैं। ऐसी ही एक जगह है धनुषकोडी। यह भारत की ऐसी अनोखी जगह है, जहां से समुद्र पार श्रीलंका दिखाई देता है। इस जगह के बारे में एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह यह है कि यह जगह भुतहा मानी जाती है। भारत और श्रीलंका के बीच यह जगह एकमात्र स्थलीय सीमा है, यह मात्र 50 गज में फैली हुई है।

भारत में यह जगह है बेहद अनोखी

यहां दिन में हजारों सैलानी घूमने आते हैं, लेकिन शाम होते ही यहां भूतों का खौफ बढ़ जाता है। अंधेरा होने के बाद गलती से भी यहां कोई नहीं रुकता। शाम होते ही यहां के लोग रामेश्वरम के लिए निकल जाते हैं। बता दें कि धनुषकोडी में पहले होटल, चर्च, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस और अस्पताल जैसी सुविधाएं थीं। यहां पर सैकड़ों लोग रहते भी थे लेकिन साल 1964 में यहां एक भयानक चक्रवात आया था। इस चक्रवात ने यहां पर सबकुछ नष्ट कर दिया था। इस दौरान 100 से अधिक यात्रियों वाली रेलगाड़ी समुद्र में डूब गई थी। इसके बाद से यह जगह पूरी तरह वीरान हो गई है।

इसी जगह भगवान राम ने करवाया था पुल का निर्माण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनुषकोडी से ही समुद्र के ऊपर रामसेतु का निर्माण होना शुरू हुआ था। इसी जगह पर भगवान राम ने महाबलि हनुमान को पुल निर्माण का आदेश दिया था। जिसके बाद वानर सेना श्रीलंका जा सके। यहां पर भगवान राम के कई मंदिर मौजूद हैं। बताया जाता है कि जब भगवान राम श्रीलंका में प्रवेश कर गए थे तब विभीषण के अनुरोध पर श्रीराम ने अपने धनुष से सेतु को तोड़ दिया था। इस कारण इस जगह का नाम धनुषकोडी पड़ा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version