Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Qualcomm Layoffs: भारत में 1,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, जानें किसे कितना मिलेगा सेवरेंस पैकेज आधार कार्ड उम्र का पक्का सबूत नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को दी जाये प्राथमिकता – मध्य प्रदेश हाई कोर्ट Stock Market Today: दिवाली की छुट्टी के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1,300 अंक तक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील

फॉर्मूला वन रेस 2027 में फिर लौटेगी भारत , खेल मंत्री बोले- बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट फिर से होगा गुलजार

नई दिल्ली/नोएडा, न्यूज ऑफ द डे

देश के रफ्तार के दीवाने खेल प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद दुनिया की सबसे महंगी और रोमांचक रेस ‘फॉर्मूला वन’ (F1) की भारत में वापसी होने जा रही है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि साल 2027 में भारत एक बार फिर F1 रेस की मेजबानी करेगा।

नोएडा के बुद्ध सर्किट पर दौड़ेगी सुपर कारें

खेल मंत्री मांडविया ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में खुलासा किया कि इस मेगा इवेंट के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) इस रेस का मुख्य केंद्र होगा। खास बात यह है कि इस रेस के सफल आयोजन के लिए तीन बड़ी निजी कंपनियों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। मंत्री ने साफ किया, “भारत में 2027 में फॉर्मूला वन रेस का आयोजन होगा और इसकी शुरुआत बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट से ही की जाएगी।”

2013 के बाद क्यों लगा था ‘ब्रेक’?

भारत ने पहली बार 2011 में ‘इंडियन ग्रां प्री’ के जरिए फॉर्मूला वन की दुनिया में कदम रखा था। उस वक्त मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर बॉलीवुड सितारों तक का जमावड़ा नोएडा में लगा था। 2013 तक इसके तीन सफल सीजन भी हुए, लेकिन उसके बाद टैक्स और प्रशासनिक पेचीदगियों (रेड टेपिज्म) की वजह से इसे कैलेंडर से बाहर कर दिया गया। दरअसल, उस समय यूपी सरकार ने इसे ‘खेल’ के बजाय ‘मनोरंजन’ की श्रेणी में रखा था, जिससे कंपनियों पर भारी टैक्स का बोझ बढ़ गया था।

अब क्या बदला?

अब सरकार और खेल मंत्रालय इस बार पुरानी गलतियों को दोहराने के मूड में नहीं है। मांडविया के बयान से संकेत मिलते हैं कि सरकार इस बार निजी प्लेयर्स के साथ मिलकर एक सुचारू मॉडल पर काम कर रही है, ताकि नौकरशाही की बाधाएं रेस की रफ्तार न रोक सकें।

F1 की वापसी से क्या होगा फायदा?

ग्लोबल ब्रांडिंग: दुनिया भर के मैप पर भारत एक स्पोर्ट्स हब के रूप में उभरेगा।
टूरिज्म को बूस्ट: रेस देखने के लिए हजारों विदेशी पर्यटक भारत आएंगे।
इकोनॉमी को रफ्तार: होटल, ट्रांसपोर्ट और लोकल वेंडर्स के बिजनेस में बड़ा उछाल आएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version